पत्नी रह चुकी मिस इंडिया, बेटा कर चुका सलमान की फिल्म में काम, कुछ ऐसी है परेश रावल की फैमिली

Published : Apr 04, 2020, 01:32 PM ISTUpdated : Apr 05, 2020, 12:10 PM IST

मुंबई। परेश रावल के बड़े बेटे आदित्य रावल जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका डेब्यू डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 की अगली फिल्म 'बमफाड़' से होगा। इसमें उनके साथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में काम कर चुकीं शालिनी पांडे नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल को होगा। बता दें कि परेश रावल के दो बेटे हैं। आदित्य बड़े हैं, जबकि छोटे बेटे का नाम अनिरुद्ध है। वहीं परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत हैं। 64 साल के परेश रावल पहली बार 70 के दशक में स्वरूप संपत से मिले थे। स्वरूप संपत मिस इंडिया रह चुकी हैं। 

PREV
18
पत्नी रह चुकी मिस इंडिया, बेटा कर चुका सलमान की फिल्म में काम, कुछ ऐसी है परेश रावल की फैमिली
1979 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत से परेश रावल ने 1987 में शादी की थी। दोनों पहली बार साल 1975 में मिले थे। उस समय दोनों ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। स्वरूप को देखते ही परेश उनसे प्यार करने लगे थे और अपने दोस्त से कहा था कि मैं इसी लड़की से शादी करूंगा।
28
स्वरूप ने पहली बार परेश को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा तो वो उनकी एक्टिंग की फैन हो गईं और बैक स्टेज जाकर उन्होंने परेश से पूछा कि वे कौन हैं। स्वरूप को भी थिएटर का शौक था। इसी तरह दोनों में दोस्ती हो गई और फिर प्यार।
38
1987 में दोनों ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों फैमिली के करीबी लोग ही आए थे। शादी लक्ष्मीनारायण मंदिर कम्पाउंड, मुंबई में हुई थी। स्वरूप संपत के मुताबिक, उस दौरान 9 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हमारी शादी कराई थी।
48
परेश के बड़े बेटे आदित्य रावल रवीन्द्रनाथ टैगोर और शेक्सपीयर के फैन हैं। वो इनसे प्रभावित हैं और इनके लिटरेचर को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आदित्य अमेरिका और इंडिया में स्क्रीनप्ले राइटर का काम भी करते हैं। आदित्य अपने प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले कुछ फिल्में भी बनाना चाहते हैं।
58
परेश रावल के छोटे बेटे अनिरुद्ध रावल ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। अनिरुद्ध ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर वे इस फिल्म से जुड़े थे। ये अनिरुद्ध की पहली फिल्म थी।
68
परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत ने टीवी कॉमेडी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया, जो काफी हिट हुआ। इसमें वो दिवंगत एक्टर शफी इनामदार की वाइफ के रोल में दिखी थीं। कहा जाता है कि इस सीरियल की खातिर उन्होंने कई इम्पॉर्टेन्ट शोज के ऑफर भी ठुकरा दिए थे। इसके अलावा उन्हें 90 के दशक के शो 'ये दुनिया गजब की', ऑल द बेस्ट में भी देखा जा चुका है।
78
स्वरूप संपत दिव्यांग (डिसेबल्ड) बच्चों को एक्टिंग सिखाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कुमकुम बनाने वाली कंपनी श्रृंगार के लिए मॉडलिंग भी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बच्चों के लिए होने वाले एजुकेशन प्रोग्राम का हेड सिलेक्ट किया था।
88
स्वरूप संपत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इनमें से 'नरम गरम' (1981), 'हिम्मतवाला' (1983), 'करिश्मा' (1984) और 'साथिया' (2002), सप्तपदी (2013) और 'की एंड का' (2016) प्रमुख हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories