लूट, हत्या के आरोपियों संग रही पायल रोहतगी, जेल में ऐसे कटी पहली रात

Published : Dec 17, 2019, 12:25 PM ISTUpdated : Dec 17, 2019, 04:45 PM IST

मुंबई. गांधी और नेहरू परिवार को लेकर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो को शेयर करने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी राजस्थान की जेल में बंद हैं। नौ दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहीं पायल को पहले दिन जेल में सामान्य खाना दिया गया। पायल की पहली रात लूट और हत्या के आरोपियों के साथ गुजरी। उन्हें लूट और हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी महिला कैदियों के साथ जेल में रखा गया है। एडिशनल चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने पायल का पूरा सपोर्ट किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली थी। बता दें कि पायल को जमानत मिल गई है।

PREV
15
लूट, हत्या के आरोपियों संग रही पायल रोहतगी, जेल में ऐसे कटी पहली रात
बूंदी सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट लोकोज्ज्वल सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पायल उदास और निराश चेहरे के साथ पुलिस एस्कोर्ट की मौजूदगी में सोमवार को दोपहर 12.40 बजे जेल पहुंचीं थी। उन्हें जेल के जनरल फीमेल वॉर्ड में रखा गया है। यहां उनके साथ पांच महिला कैदी हैं। इनके खिलाफ हत्या, लूट और ड्रग स्मगलिंग के मामले चल रहे हैं।
25
हालांकि, एक राहत की बात यह है कि जुडिशल कस्टडी के दौरान पायल को अपने कपड़े पहनने की इजाजत है। जबकि जेल में कैदियों को अलग कपड़े दिए जाते हैं। पायल अपने कपड़े साथ लेकर गई हैं। जेल वॉर्ड में पायल को टेलिविजन देखने (केवल मंजूर किए गए चैनल) की अनुमति है। जेल में बाकी कैदियों को जो खाना दिया जाता है, वहीं एक्ट्रेस को भी दिया गया।
35
बता दें कि पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने रविवार के दिन अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पायल ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी। पायल ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।" जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।
45
पायल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको लेकर बूंदी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट में लिखा था- मुझे राजस्थान पुलिस ने मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के चलते है गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है? साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया था।
55
पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके ब्वॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी। संग्राम ने ट्वीट कर लिखा था- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories