30 साल पहले कबीर बेदी की बेटी की 1 हरकत ने मचाया था खूब बवाल, विवादों से भरी है पर्सनल लाइफ

Published : May 11, 2021, 12:42 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) 51 साल की हो गई है। पूजा का जन्म 11 मई, 1970 को मुंबई में हुआ था। अपने 29 साल के फिल्मी करियर में पूजा ने महज 7 फिल्मों में काम किया और इनमें से भी ज्यादातर फिल्मों में उनका कैमियो रोल ही था। वे टीवी के कुछ रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही है। वैसे, आपको बता दें कि पूजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है। उन्होंने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला (Farhan Ebrahim Furniturewala) से 1994 में शादी और 2003 में दोनों का तलाक हो गया। कपल के दो बच्चे अलाया और उमर फर्नीचरवाला हैं। 

PREV
18
30 साल पहले कबीर बेदी की बेटी की 1 हरकत ने मचाया था खूब बवाल, विवादों से भरी है पर्सनल लाइफ

कबीर बेदी और प्रोतिमा बेदी की बेटी पूजा बेदी अपनी एक्टिंग से ज्‍यादा हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को आकर्षित करने वाली पूजा का फिल्मी करियर भले ही बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन काफी कम समय में उन्होंने अच्‍छी फैन फॉलोइंग बना ली थी।

28

पूजा ने 1991 में अपने करियर की शुरुआत फ‍िल्‍म विषकन्‍या से की थी। वह इस फ‍िल्‍म में लीड रोल में थीं। लेकिन उनको पहचान मिली फिल्म जो जीता वही सिकंदर से। इसमें आमिर के साथ लिपलॅाक सीन करके पूजा लाइमलाइट में आईं थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी सुपरस्टार वाला तमगा नहीं मिल सका।

38

इसी दौरान उन्होंने एक कंडोम का ऐड किया था। 1991 में आया पूजा बेदी का यह ऐड काफी विवादों में रहा था। इस ऐड में पूजा ने हॉटनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। दूरदर्शन ने इस विज्ञापन को बैन कर दिया था। इस ऐड में उनके साथ सुपरमॉडल मार्क रॉबिंसन नजर आए थे।

48

पूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुखियों में रहीं। उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे अलाया और उमर हैं।

58

पूजा के अफेयर के चर्चे खूब रहे। उनका नाम आदित्य पंचोली, हनीफ हलाल और आकाशदीप सहगल से भी जुड़ा। 2019 में उन्होंने मानक कॅान्ट्रैक्टर से सगाई की।

68

पूजा उस समय भी सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने सलमान खान पर आरोप लगाया था। बता दें कि पूजा बिग बॉस 5 का हिस्सा रही हैं। उस समय शो से बाहर होने पर पूजा ने सलमान पर बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सलमान कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। 

78

उन्होंने लुटेरे, फिर तेरी कहानी याद आई, आतंक ही आतंक, और शक्ति सहित कुछ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वे शो झलक दिखला जा, बिग बॉस सीजन 5, नच बलिए ' और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।

88

बता दें कि पूजा बेदी की बेटी अलाया ने 2020 में फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू किया था। इन दिनों वह बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के साथ करीबियों को लेकर चर्चा में हैं। पूजा बेदी ने इंटरव्‍यू में कहा था- अलाया की पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा अटकलें लगाई जाएंगी। मेरे समय में चीजें अलग थीं। उस वक्‍त ब्वॉयफ्रेंड फ्री होना, वर्जिन होना और गैर-शादीशुदा होना जरूरी था। अब नहीं। 

Recommended Stories