मुंबई. बॉलीवुड में शॉटगन के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) 71 साल की हो गई है। उनका जन्म 3 नवंबर 1949 में हैदराबाद में हुआ था। 1968 में पूनम यंग मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया और फैमिली लाइफ में बिजी हो गई। बता दें कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से 9 जुलाई 1980 को शादी की थी। हालांकि, दोनों की शादी आसान नहीं था क्योंकि पूनम की मां को शत्रुघ्न पहली नजर में पसंद नहीं थे। नीचे पढ़ें आखिर क्यों होने वाली सास ने शत्रुघ्न सिन्हा को रिजेक्ट कर दिया था और कैसे आगे बढ़ी कपल की लव स्टोरी...
बता दें कि फिल्मों के काम के दौरान ही पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात पूनम से हुई थी। उन दिनों पूनम भी फिल्मों में अपना करियर बनना चाहती थी और शत्रुघ्न पहली बार पूनम को देखकर दिल हार बैठे थे।
29
दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ा और दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया। शत्रुघ्न और पूनम एक बार ट्रेन से कहीं जा रहे थे। उसी समय उन्होंने पकीजा फिल्म का डायलॉग अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा.. लिखकर लेटर दिया और घुटनों पर बैठकर पूनम को प्रपोज किया था। पूनम ने उनके प्रपोज का जवाब हां में दिया था।
39
कुछ महीने पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शो में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था- उन्हें उनकी होने वाली सास से रिजेक्ट कर दिया। वे नहीं चाहती थी कि उनकी सुंदर बेटी पूनम की शादी उनसे हो। जब मेरे भाई राम सिन्हा और डायरेक्टर एनएन सिप्पी मेरा रिश्ता लेकर मेरे पूनम के घर गए थे तो उनकी मां मेरी फोटो देखते ही भड़क गई थी। उन्होंने कहा था- ये तो किसी गुंडे की तरह लगता है।
49
उन्होंने बताया था- होने वाली सास ने कहा था इसके चेहरे पर कितने निशान हैं। कहां मेरी बेटी दूध जैसी गोरी और कहां ये लड़का, इतना काला है। यह कहते हुए रिश्ता रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि बाद में वे शादी के लिए मान गए थे।
59
1980 को शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न का नाम रीना रॉय से जोड़ा जा रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रीना से उनका रिश्ता 7 सालों तक चला। दिलचस्प बात यह थी कि एक अन्य इंटरव्यू में शत्रुघ्न की पत्नी पूनम ने इस बात का खुलासा किया था कि वे अपने पति और रीना के अफेयर के बारे में सबकुछ जानती थीं।
69
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को धोखे में रखा और पूनम से शादी कर ली थी। बता दें कि एक बार रीना किसी काम के सिलसिले में लंदन गई हुई थीं। तभी शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर ली। ये खबर सुनकर रीना चौंक गई थीं और तुरंत लंदन से वापस आ गईं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को धमकी दी थी अलग उन्होंने उनसे शादी नहीं की तो वे किसी और से शादी कर लेंगी। और ऐसा ही हुआ।
79
एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा था- जब मुझे दोनों के अफेयर का पता चला तो मैं इनके रास्ते से हट गई थी। लेकिन शत्रु ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, जिसपर वे विश्वास नहीं करते थे। मैं यह बात जानती थी कि शादी के बाद भी उनका अफेयर चला।
89
पूनम अखबारों में रीना और शत्रुघ्न के अफेयर की खबरें पढ़कर दुखी होती थी। उन्होंने शत्रुघ्न को काफी समझाया। शत्रुघ्न के सामने मुश्किल ये थी कि वो प्यार को चुने या शादी। दोनों के घरवालों ने मिलकर शत्रुघ्न को समझाया तब जाकर रीना को छोड़ उन्होंने पूनम को चुना और रीना को इग्नोर करने लगे।
99
पूनम ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में जिगरी दोस्त से की थी। इसके बाद वे आदमी और इंसान, आग और दाग, सबक, शैतान, दिल दीवाना, ड्रीम गर्ल, मित्र माई फ्रेज जैसी पिल्मों में नजर आई। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अखबर में भी काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।