प्रकाश झा ने बंधुआ मजदूरों पर दामुल नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने लेखक विजयदान देथा की कहानी पर आधारित फिल्म परिणिती बनाई, जो काफी पसंद की गई। इसके बाद उनकी अगली फिल्म मृत्युदंड था, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, शबाना आजमी और ओम पुरी लीड रोल में थे।