पति के साथ प्राइवेट फोटोज क्लिक करने पर भड़की Anushka Sharma, इनको लताड़ लगाते हुए कही ये बात

Published : Jan 07, 2021, 12:02 PM ISTUpdated : Jan 11, 2021, 12:28 PM IST

मुंबई. प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा (anushka sharma) जल्दी ही मां बनने वाली है। इन दिनों वे करीब-करीब रोज चेकअप कराने डॉक्टर के पास जा रही है। बीती रात वे पति विराट कोहली (virat kohli) के साथ अपने माता-पिता से मिलने पहुंची। इसके पहले वे अपार्टमेंट के बालकनी में बैठकर पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। इसी बीच मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी फोटोज क्लिक कर ली। अनुष्का इस बात को लेकर कैमरामैन पर नाराज हो गई कि वे उनकी पति के साथ प्राइवेट फोटोज क्लिक कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर मीडिया फोटोग्राफर्स को जमकर लताड़ लगाई। अनुष्का ने लिखा- फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी ये हमारी प्राइवेसी दखल देना जारी रखे हुए हैं। इस अभी बंद कर दीजिए। 

PREV
17
पति के साथ प्राइवेट फोटोज क्लिक करने पर भड़की Anushka Sharma, इनको लताड़ लगाते हुए कही ये बात

अनुष्का बीती रात पति विराट के साथ अपने मम्मी-पापा से मिलने गई थी। इस दौरान अनुष्का और विराट दोनों ने सेफ्टी कै लिए मास्क लगा रखा था। हालांकि, इस दौरान भी कैमरामैन द्वारा फोटोज क्लिक किए जाने पर वे परेशान नजर आई।

27

पति के साथ दिखी अनुष्का के इस दौरान बाल खुले थे और उन्होंने बिल्कुल भी मेकअप नहीं कर रखा था। वहीं, विराट पिंक कलर की टी-शर्ट और कैप लगाए नजर आए।

37

आपको बता दें कि अनुष्का का डिलिवरी का टाइम भी पास आ गया है। वे करीब-करीब जनवरी महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। हालांकि, अभी डिलीवरी की डेट सामने नहीं आई है।

47

अनुष्का ने प्रेग्नेंसी में घर में बैठकर आराम नहीं किया बल्कि वे भी ऐड शूट में बिजी रही है। उन्हें अक्सर मुंबई के अलग-अलग स्टूडियो में शूट करते हुए देखा गया था।

57

वैसे, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी कर बताया था कि कपल के घर बेटे का जन्म होगा या बेटी का। ज्योतिषी ने कहा था कि कपल का चेहरा पढ़ने और ज्योतिषी गणना के मुताबिक सबसे ज्यादा चान्सेस बेटी होने के हैं।

67

हाल ही में अनुष्का ने एक फैशन मैगजीन द्वारा प्रिमैटर्निटी फोटोशूट करवाया था, जो काफी सुर्खियों में रहा। इस फोटोशूट में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे वो और उनके पति विराट अपने बच्चे की परवरिश करेंगे। 

77

अनुष्का जहां रेग्यूलर चेकअप कराने डॉक्टर के पास जा रही है वहीं वे जिम और योग भी हर दिन कर रही है। इतना ही नहीं पति विराट भी पत्नी अनुष्का का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।
 

Recommended Stories