मुंबई. 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटे तैमूर (taimur ali khan) संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और पालमपुर में कुछ दिन रिलैक्स करने के बाद मुंबई वापस लौट रही हैं। पालमपुर के पहाड़ों से करीना ने अपनी सन-किस्ड सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह अपने घर लौट रही हैं। फोटो में करीना ब्लैक और व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी पहन रखा है। सामने आई फोटो में करीना के होंठों पर सूजन भी दिख रही है। वहीं, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है। करीना ने कैप्शन लिखा- बाय बाय पालमपुर क्या शानदार अनुभव रहा और हैलो मुंबई। मैं घर आ रही हूं। बता दें कि करीना नए साल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।