28 दिन बाद घर लौटी करीना, सफेद ढीले कुर्ते में हाथ से बेबी बंप को पकड़े आई नजर, पति-बेटा भी थे साथ

Published : Oct 21, 2020, 06:19 PM ISTUpdated : Oct 30, 2020, 10:43 AM IST

मुंबई. प्रेग्नेंट करीना कपूर (kareena kapoor) मुंबई अपने घर लौट ही आई। वे पिछले 28 दिनों से दिल्ली में थी। वे यहां अपनी अपकमिंग फिल्म लालसिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान वे अपने पति सैफ अली खान (saif ali khan) और बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ पटौदी पैलेस में ठहरी थी। बुधवार शाम करीना को पति और बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिस ताम-झाम के साथ वे मुंबई छोड़ कर गई उसी ताम-झाम के साथ वे वापस भी लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर करीना के साथ ही सैफ और तैमूर भी चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। इस दौरान तैमूर थोड़ा परेशान भी दिखा। दरअसल इतने दिनों अपने घर मुंबई लौटने पर वे थोड़ा अनकम्फर्टेबल फील कर रहे थे।

PREV
18
28 दिन बाद घर लौटी करीना, सफेद ढीले कुर्ते में हाथ से बेबी बंप को पकड़े आई नजर, पति-बेटा भी थे साथ

करीना ने इस दौरान व्हाइट कलर का कुर्ता और प्लाजो कैरी किया था। उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी भी पहन रखी थी और पैरों में पंजाबी जूती थी। उन्होंने अपने बालों को टाइट बांध रखा था।

28

इस दौरान सैफ रॉयल ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने नजर आए। उन्होंने गॉगल भी लगा रखा था। वहीं, तैमूर ने लाइट ब्लू कलर की शर्ट और डेनिम जीन्स कैरी की थी।
 

38

एयरपोर्ट पर सैफ अपने बेटे तैमूर का पूरा ध्यान रखे हुए थे। उन्होंने सीढ़ियां उतरते वक्त बेटे का हाथ रखा था। इस दौरान करीना भी साथ-साथ चल रही थी।

48

मुंबई एयरपोर्ट पर तैमूर थोड़ा हैरान-परेशान भी नजर आया। काफी दिनों बाद वह घर लौटा तो कन्फ्यूज नजर आया।
 

58

सैफ जहां बेटे का हाथ थामे थे वहीं करीना के हाथ में बड़ा सा बैग था। वे काफी संभल-संभलकर चल रही थी। 

68

करीना ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स को इग्नोर नहीं किया बल्कि बकायदा हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। 

78

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी और काम के बीच भी उनके चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ ही गया है। हाल ही में करीना के मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी ने उनकी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए पॉम्पी ने करीना को भी टैग किया है।

88

बात करीना के वर्कफ्रंट की करें तो वे करन जौहर की आने वाली मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। इसमें अनिल कपूर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories