Published : Oct 14, 2020, 04:03 PM ISTUpdated : Oct 17, 2020, 10:20 AM IST
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। वे पांच महीने की प्रेग्नेंट है और ऐसे में भी वे काम कर रही है। प्रेग्नेंसी और काम के बीच भी उनके चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ ही गया है। हाल ही में करीना के मेकअप आर्टिस्ट पॉम्पी ने उनकी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए पॉम्पी ने करीना को भी टैग किया है। फोटो में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है साथ ही उनका फेस काफी ग्लो कर रहा है। इतना ही नहीं पत्नी करीना के चेहरे पर शानदार ग्लो देखकर पति सैफ अली खान (saif ali khan) भी उनकी तारीफ करने में खुद को रोक नहीं पाए। हालांकि, सैफ ने कुछ कहा बस मुस्करा दिए। फिलहाल, पूरा फैमिली पटौदी पैलेस में टाइम स्पेंड कर रही है। बता दें कि आज यानी 16 अक्टूबर को सैफ-करीना की शादी की सालगिरह है।
बता दें कि करीना ने कुछ दिनों पहले अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी का 5वां महीना चल रहा है। करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 5 महीने, और ज्यादा मजबूत हो रही हूं। वैसे, इन दिनों करीना अपनी डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है और यहीं वजह है कि उनका चेहरा और निखरता जा रहा है।
210
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना इन दिनों मुंबई में नहीं बल्कि दिल्ली में हैं और अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। करीना के साथ सैफ और तैमूर भी दिल्ली में हैं। पूरी फैमिली अपने पटौदी पैलेस में ठहरी हुई है।
310
करीना शूटिंग के लिए पटौदी पैलेस से कार के जरिए दिल्ली जाती है और शूटिंग करती है। बता दें कि करीना फरवरी 2021 में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
410
करीना की प्रेग्नेंसी के मद्देनजर शूटिंग सेट पर कोविड से सेफ्टी का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। आमिर खान (aamir khan) भी इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं। सेनिटेशन के साथ-साथ ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कम मैनवॉपर के साथ शूटिंग की जाए और भीड़-भाड़ से बचा जाए।
510
करीना का बेबी बंप दिखने लगा है तो ऐसे में सबके मन में यही सवाल था कि बेबी बंप के साथ करीना 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कैसे करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना का बेबी बंप छुपाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
610
करीना की शूटिंग दिल्ली में कई हफ्तों तक चलने वाली है। फिल्म को दिल्ली के कई इलाकों में शूट किया जाएगा। खबरों की मानें तो कुछ सीन्स करीना के अकेले है तो कुछ वे आमिर खान के साथ शूट करेंगी।
710
मम्मी करीना के शूटिंग पर जाने के बाद पापा सैफ ही तैमूर का ध्यान रख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान तैमूर मम्मी को काफी मिस भी कर रहा है। इस दौरान तैमूर क्रिकेट भी खेलते नजर आए।
810
इसी महीने करीना-सैफ की शादी की सालगिरह भी है। और ऐसा कहा जा रहा है कि कपल पटौदी पैलेस में भी वेडिंग एनिवर्सरी मनाएगा। उम्मीद की जा रही है कि परिवार के अन्य लोग भी इस मौके पर मौजूद होंगे।
910
बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया था कि ऐसी कौन-सी चीज है जिसे वह दूसरी प्रेग्नेंसी में दोहराना नहीं चाहतीं। करीना ने कहा था- तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती।
1010
उन्होंने बताया था- मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है। मुझे लगता है कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सब कहते थे पराठा खाओ, घी खाओ, दूध पियो। लेकिन अब मैं कहती हूं कि सुनो मैंने पहले ये सब किया हुआ है। मैं जानती हूं मेरे बॉडी को किसकी जरूरत है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।