10 साल छोटे पति के साथ प्रिटी जिंटा ने इसलिए पहली बार मनाई सालगिरह, 4 साल पहले की थी गुपचुप शादी

मुंबई, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रिटी जिंटा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। प्रिंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- Happy Anniversary my darling ❤️ It’s been 4 years & it still feels like yesterday. Love you to the moon & back 🥰 #Patiparmeshwar #leapyearanniversary #ting. बता दें कि प्रिटी अपने पति जीन गुडइनफ से 10 साल बड़ी है। दोनों ने 2016 में शादी की थी। बता दें कि कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली प्रिटी फिलहाल फिल्मों से दूर है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 2, 2020 10:07 AM IST / Updated: Mar 10 2020, 11:29 AM IST

17
10 साल छोटे पति के साथ प्रिटी जिंटा ने इसलिए पहली बार मनाई सालगिरह, 4 साल पहले की थी गुपचुप शादी
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिटी अपनी शादी की सालगिरह हर साल नहीं मना पाती है और इस बात का उन्हें बेहद अफसोस होता है। दरअसल, प्रिटी और जीन ने 29 फरवरी को शादी की थी और 29 तारीख चार साल में एक बार आती है।
27
प्रिटी जिंटा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए की थी। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान प्रिटी की मुलाक़ात एक डायरेक्टर से हुई। उन्हें पहला विज्ञापन एक चॉकलेट ब्रांड का मिला था। बाद में वे एक साबुन के विज्ञापन में भी नजर आईं।
37
1997 में प्रिटी जिंटा अपनी एक फ्रेंड के साथ एक ऑडिशन के लिए गई थीं, उनकी मुलाकात डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई। कपूर ने प्रिटी को अपनी फिल्म 'तारा रम पम' के लिए साइन कर लिया। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली यह फिल्म बाद में किसी वजह से कैंसल हो गई।
47
इसके बाद प्रिटी ने कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' (2000) साइन की। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर मणि रत्नम की 'दिल से' (1998) रिलीज हो गई और यही उनकी डेब्यू फिल्म कहलाई। हालांकि, उनका पहला लीड रोल 'सोल्जर' (1998) में था।
57
प्रिटी जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। वेडिंग फोटोज शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं।
67
प्रिटी और जीन की पहली मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए थे।
77
प्रिटी ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', कल हो न हो, 'दिल चाहता है', वीर-जारा, 'कोई मिल गया' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वे सनी देओल के अपोजिट फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) में दिखाई दी थीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos