Published : Apr 26, 2020, 09:27 PM ISTUpdated : Apr 27, 2020, 02:04 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 41 साल के हो गए हैं। 28 अप्रैल, 1979 को मुंबई में जन्मे शरमन जोशी मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के दिग्गज एक्टर रहे हैं। शरमन ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से मिली। हालिया रिलीज फिल्म 'शिकारा' में नजर आ चुके शरमन जोशी मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।
'3इडियट्स' और 'फरारी की सवारी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जोशी की लव लाइफ की शुरुआत तब हुई, जब वे कॉलेज में पढ़ रहे थे। यहां उनकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से हुई, जिसे पहली मुलाकात में ही शरमन दिल दे बैठे। उस लड़की का नाम था प्रेरणा चोपड़ा, जो एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं।
211
पहली मुलाकात के बाद प्रेरणा को भी शरमन पसंद आ गए। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे से अपनी भावनाओं का इजहार नहीं किया। इसके बाद मुलाकातों का दौर चलता रहा और वे अच्छे दोस्त बन गए।
311
शरमन को प्रेरणा की गंभीरता और बिहेवियर बहुत पसंद आया। हालांकि दोनों ने कभी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। लेकिन मुलाकातों का दौर करीब एक साल तक चलता रहा।
411
1999 में शुरू हुई डेटिंग का सिलसिला 2000 में खत्म हुआ। इसके बाद दोनों ने 15 जून 2000 को गुजराती रीति-रिवाज से शादी कर ली। जिस साल दोनों की शादी हुई, उसी साल शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।
511
शादी के 5 साल बाद प्रेरणा ने अक्टूबर, 2005 में बेटी ख्याना को जन्म दिया। इसके बाद जुलाई, 2009 में वो जुड़वां बेटों वार्यान और विहान की मां बनीं।
611
प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। रकिता, पुनीता और प्रेरणा। बड़ी बेटी रकिता ने स्क्रीन राइटर और पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से शादी की है। इसी तरह मंझली बेटी पुनीता की शादी सिंगर और टीवी एक्टर विकास भल्ला से हुई है। छोटी बेटी प्रेरणा ने शरमन जोशी से शादी की है।
711
प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन हैं। रकिता और राहुल नंदा की एक बेटी है, जिसका नाम रिशा है। वहीं, पुनीता और विकास भल्ला की एक बेटी सांची और बेटा वीर हैं। प्रेरणा और शरमन जोशी की बेटी ख्याना और ट्विन्स विहान और वर्यान हैं।
811
प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन जोशी ने 1999 में डायरेक्टर विनय शुक्ला की आर्ट फिल्म 'गॉड मदर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'स्टाइल' (2001), 'एक्सक्यूज मी' (2003), 'शादी नंबर वन' (2005), 'रंग दे बसंती' (2006), 'गोलमाल' (2007), '3 इडियट्स' (2009) और 'फरारी की सवारी' (2012) जैसी कई फिल्मों में काम किया।
911
बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म '3 इडियट्स' में उन्होंने सॉन्ग 'गिव मी सम सन साइन...' गाया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग अवॉर्ड भी मिला था।
1011
बता दें कि शरमन जोशी की बहन मानसी भी एक्ट्रेस हैं। मानसी ने मशहूर एक्टर रोहित रॉय से शादी की है।
1111
बहन मानसी और जीजा रोहित रॉय व बच्चों के साथ शरमन जोशी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।