रणबीर की मां से लेकर ऋषि की भाभी तक, ये हैं कपूर खानदान की 10 बहुएं : Photos

Published : Nov 03, 2019, 01:09 PM IST

मुंबई. करीना कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर की रविवार (3 नवंबर) को 113वीं बर्थ एनिवर्सरी है। समुंदरी, पाकिस्तान में जन्में पृथ्वीराज कपूर, कपूर खानदान के ऐसे पहले शख्स हैं, जिसने एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर ने 1929 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे थे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी। पृथ्वीराज कपूर का निधन 29 मई, 1972 को हुआ। इसी साल जून में (1972) उनकी वाइफ का भी निधन हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के बर्थडे के मौके पर आपको कपूर खानदान की बहुओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ को तो आप जानते होंगे लेकिन कुछ ऐसी भी जिनके बारे में आपको जानकारी नहीं हैं।

PREV
110
रणबीर की मां से लेकर ऋषि की भाभी तक, ये हैं कपूर खानदान की 10 बहुएं : Photos
पृथ्वीराज कपूर की रविवार (3 नवंबर) को 113वीं बर्थ एनिवर्सरी है। कपूर खानदान के वे ऐसे पहले शख्स हैं, जिसने एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा। उन्होंने 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे थे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी।
210
राज कपूर की वाइफ हैं कृष्णा मल्होत्रा। दोनों की शादी 1946 में हुईं थी। दोनों पांच बच्चे हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु। राज कपूर की वाइफ फिल्मों से दूर ही रहीं। वहीं, उनके तीनों बेटों ने एक्टिंग में करियर बनाया। हालांकि, ऋषि कपूर के अलावा दोनों बेटे बॉलीवुड में खास कमाल नहीं कर पाए। उनकी बेटियों को भी फिल्मों में कोई रुचि नहीं थी।
310
शम्मी कपूर की वाइफ का नाम है गीता बाली। इनकी शादी 1955 में हुई थी। हालांकि, गीता बाली की मौत के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की थी। शम्मी-गीता के दो बच्चे थे आदित्य राज कपूर और कंचन। आदित्य कुछ फिल्मों में नजर आए, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। वहीं, बेटी कंचन हमेशा फिल्मों से दूर रही।
410
शशि कपूर और जेनिफर ने 1958 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। शशि कपूर और जेनिफर ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, इनके बच्चे फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए।
510
रणधीर कपूर और बबिता ने 1971 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। उनकी दोनों बेटियों ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। हालांकि, रणधीर और बबिता फिल्मों में उतने पॉपुलर नहीं हुए। बता दें कि रणधीर और बबिता अलग हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है।
610
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 1980 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर है। रणबीर तो फिल्मों में एक्टिव है, लेकिन रिद्दीमा ने कभी भी फिल्मों में रुचि नहीं दिखाई।
710
राजीव कपूर और आरती सबरवाल की शादी 2001 में हुई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। आरती आर्किटेक हैं।
810
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति से 1982 में शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। प्रीति लाइमलाइट से एकदम दूर रहती है। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं।
910
करन कपूर की वाइफ का नाम है लोर्ना। दोनों के दो बच्चे हैं अलिया कपूर और जॉच कपूर। करन-लोर्ना लंदन में रहते हैं और बिजनेस करते हैं।
1010
कुणाल कपूर की वाइफ का नाम है शीना सिप्पी, जो फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। कुणाल और शीना के दो बच्चे हैं जाहन और सायरा। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories