मुंबई. रोशनी का त्योहार दिवाली (Diwali 2021) एक ऐसा पर्व है, जिसे आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक धूमधाम से मनाते हैं। दिवाली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पूरे उल्लास के साथ मनाई जाती है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मौके पर पूरी शिद्दत के साथ मां लक्ष्मी की पूजा की और अपने-अपने घरों को रोशनी से सजाया। वहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने ससुराल में हुई दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की है। ढेर सारी फोटोज शेयर कर प्रियंका ने लिखा- महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा और बहुल्य को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी कैरी कर रखी थी। उन्होंने पति निक जोनास (Nick Jonas) का हाथ थाम मां लक्ष्मी की पूजा का। नीचे प्रियंका चोपड़ा के घर हुई लक्ष्मी पूजा और दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज...
मां लक्ष्मी पूजा के दौरान प्रियंका चोपड़ा बिना मेकअप नजर आई। सिर पर पल्ला और मांग में सिंदूर लगाए प्रियंका बेहद सिम्पल लुक में दिखी। उन्हें बाल खुले थे और उन्होंने डायमंड ईयरिग्ंस कैरी कर रखे थे।
28
प्रियंका चोपड़ा में अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में पूरे विधि-विधान के साथ दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना की। इस मौके पर उनके पति निक जोनास भी पूजा में उनके साथ बैठे नजर आए।
38
मां लक्ष्मी पूजा से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने हाथों से पूरी तैयारी की। इस दौरान निक ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहन रखा था। वे इंडियन आउटफिट काफी हैंडसम दिख रहे थे।
48
लक्ष्मी पूजा के दौरान निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आई। इस दौरान वहां मौजूद घरवालों ने जब दोनों पर फूल बरसाए तो प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाई।
58
पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आरती की थाली सजाई और उसमें दीया भी जलाया। इस दौरान प्रियंका सिर पर पल्ला लिए नजर आई।
68
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने थाली थाम एक साथ मां लक्ष्मी की आरती की। इस दौरान निक पूरी शिद्दत के साथ आरती करते नजर आए।
78
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली से पहले प्री-दिवाली सेलिब्रेशन किया। इस मौका पर उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ जमकर एन्जॉय किया।
88
प्री दिवाली सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने जमकर ठुमके भी लगाए। उन्हें नाचता देख उनकी सहेली शॉक्ड रह गई थी। इस मौके पर प्रियंका ने सफेद रंग का लहंगा कैरी कर रखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।