Published : Jul 18, 2022, 12:02 PM ISTUpdated : Jul 18, 2022, 12:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 40 साल की हो गई है। 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका शादी के बाद अब लॉस एंजेलिस में पति निक जोनास (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी के साथ रहती है। उनका यहां एक महल जैसा दिखने वाला आलीशान बंगला है। इस बंगले का नजारा जितना अंदर से आलीशान है उतना ही बाहर से भी खूबसूरत है। प्रियंका के इस बंगला का इंटीरियर भी देखने लायक है। हर एक चीज को करीने से सजाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके इस बंगले में बेडरूम से ज्यादा तो बाथरूम है, मतलब इसमें 11 बाथरूम और 7 बेडरूम है। नीचे देखें प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान घर की इनसाइड फोटोज...
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का यह बंगला करीब 20,000 स्क्वेयर फीट में फैला है। इस बंगले के आसपास की लोकेशन भी काफी शानदार है।
28
प्रियंका चोपड़ा जिस शानदार बंगले में रहती है, उसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। कहा जाता है कि निक जोनास ने पत्नी को यह बंगला शादी में तोहफे के रूप में दिया था।
38
ढेर सार बाथरूम और बेडरूम के अलावा इस घर में स्विमिंग पूल, बार, मूवी थिएटर, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट भी है। वहीं, इसमें जिम की खासतौर पर व्यवस्था की गई है।
48
पीसी के इस बंगले में मौजूद कमरों की कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बाहर का नजारा भी आसानी से देखा जा सकता है। कमरे में बड़ी-बड़ी ग्लास विंडो है।
58
बंगले में शानदार कीचन भी है, जिसमें हर आधुनिक सुविधा मौजूद है। कीचन को इस तरह से डेकोरेट किया गया है कि कोई भी सामान दिखाई नहीं देता है। वहीं, यहां हैडिंग लैम्प में लगाए गए है।
68
पीसी के घर में एक बड़ा सा डाइनिंग हॉल है। इस हॉल को भी शानदार तरीके से सजाया गया है। जहां इतनी बड़ी डाइनिंग टेबल है कि पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खा सकता है।
78
प्रियंका चोपड़ा के घर के बाहर का नजारा भी देखने लायक है। यहां बड़ा सा स्विमिंग पूल है। वहीं, पूल साइड बैठने के लिए भी आरामदायक चेयर लगी हुई है।
88
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड फिल्मों में कम और बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा दिखाई देती है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।