कभी ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, 'काली-कलूटी' कह चिढ़ाते थे लोग तो ऐसे किया था सबका मुंह बंद

Published : Jul 12, 2020, 08:43 PM ISTUpdated : Jul 12, 2020, 09:14 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के जन्मदिन पर बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, काश मैं उस गुजरे वक्त को वापस ला पाऊं, जब तुम मेरे बेबी ब्रदर जैसे दिखते थे और तुम्हारे बर्थडे के बाद मैं अपने बर्थडे के दिन गिना करती थी। बता दें कि भाई के बर्थडे के 6 दिन बाद यानी 18 जुलाई को प्रियंका का बर्थडे आता है। वैसे, प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें वो सांवली नजर आ रही हैं। प्रियंका को कई बार अपने डार्क कॉम्प्लेक्शन की वजह से ताने भी सुनने पड़ते थे।

PREV
110
कभी ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, 'काली-कलूटी' कह चिढ़ाते थे लोग तो ऐसे किया था सबका मुंह बंद

बचपन में प्रियंका को सब 'काली-कलूटी' कहकर चिढ़ाया करते थे। दरअसल, बचपन में वो सांवले रंग की थीं। ऐसे में, उन्हें अक्सर नाक की बनावट और सांवले रंग की वजह से लोगों के ताने सुनने पड़ते थे। 

210

18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में फिजिशियन थे। पेरेंट्स के जॉब के चलते प्रियंका का बचपन जमशेदपुर के अलावा दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बरेली, लद्दाख, चंडीगढ़ और अंबाला में गुजरा।

310

लखनऊ (ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल) और बरेली (सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज) से भी उनकी पढ़ाई हुई। 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल बाद लौटीं और फिर बरेली के आर्मी स्कूल से हाई स्कूल एग्जाम पास किया।

410

जब प्रियंका विदेश से वापस आईं तो उन्हें उनकी आंटी 'काली-कलूटी' कह कर चिढ़ाती थीं। किसी भी आम बच्चे की तरह प्रियंका का आत्मविश्वास खोने लगा। उधर, उनके पिता हायर स्टडीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी में लग गए। 

510

इसी दौरान, प्रियंका की मां ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने पासपोर्ट साइज की फोटो खिंचवाई थीं, उन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया। प्रियंका की मां ने इस बारे में किसी को कुछ बताया भी नहीं।

610

प्रियंका की मां द्वारा भेजी गई फोटोज कॉन्टेस्ट में सिलेक्ट हो गई। एक दिन कॉल आया कि उस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका का सिलेक्शन हो गया है। तब जाकर सबको इस बात की खबर लगी। प्रियंका ने कॉन्टेस्ट में सेकंड पोजिशन हासिल की और उसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लाईं। 

710

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों का रुख किया। इंडस्ट्री में आने के कुछ साल बाद उन्होंने नेशनल अवार्ड जीतकर हर तरह से क्रिटिक्स के मुंह बंद कर दिए। प्रियंका के नाम 'बाजीराव मस्तानी', 'मैरीकॉम', 'बर्फी', 'फैशन', डॉन सीरीज, 'कमीने', 'एतराज' जैसी कई सुपरहिट फिल्में है।

810

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको के अलावा फिल्म बेवॉच, अ किड लाइक जैक, इज नॉट इट रोमांटिक और वी कैन बी हीरोज जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका जल्द ही द मैट्रिक्स और द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी।

910

प्रियंका ने 'द हीरो' (2003), 'अंदाज' (2003), 'प्लान' (2004), 'एतराज' (2004), 'कृष' (2006), 'फैशन' (2008), 'कमीने' (2009), 'डॉन 2' (2011), 'अग्निपथ' (2012), 'बर्फी' (2012), 'जंजीर' (2013), 'मैरी कॉम' (2014), 'दिल धड़कने दो' (2015), 'बाजीराव मस्तानी' (2015) सहित कई फिल्मों में काम किया है। 

1010

प्रियंका ने दिसंबर, 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की। दोनों ने जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में पहले हिंदू और फिर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories