जब भरी महफिल में खुल गई थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, पत्नी की खातिर निक जोनास को करना पड़ा था 1 काम

Published : Sep 10, 2021, 06:32 PM IST

मुंबई. शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ज्यादातर अपने ससुराल में ही रहती हैं। हालांकि बीच-बीच में वो अपने मायके इंडिया आती-जाती रहती हैं। इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ एक इवेंट में नजर आ रही हैं। इवेंट में वे लाइट पर्पल कलर की ड्रेस में जबकि उनके पति सूट में पहुंचे थे। इस दौरान प्रियंका की ड्रेस का एक बटन खुल गया। ये देख उनके पति फौरन उनके पास गए और उनकी ड्रेस को ठीक किया। निक को प्रियंका की ड्रेस ठीक करते देख इवेंट में मौजूद लोग काफी खुश हुए। पत्नी के लिए पति का इतना प्यार देख सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर निक की तारीफ की थी। इसी तरह का एक मोमेंट एक अवॉर्ड शो के दौरान भी देखने को मिला था। इस दौरान गलती से निक का पैर पीसी की ड्रेस पर रखा गया। जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ उन्होंने तुरंत पत्नी की ड्रेस ठीक की। नीचे पढ़े प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

PREV
17
जब भरी महफिल में खुल गई थी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस, पत्नी की खातिर निक जोनास को करना पड़ा था 1 काम

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 3 साल पहले खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। पीसी ने अपनी शादी विदेश नहीं बल्कि देश में ही करने का फैसला लिया। उन्होंने निक के साथ उदयपुर में शादी की सारी रस्में अदा की थी। उनकी इस रॉयल वेडिंग को आज भी लोग याद करते हैं। 

27

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में खर्च एक तरफा नहीं था बल्कि पूरी शादी का खर्च दोनों की तरफ किया गया था।

37

उन्होंने बताया था- इंगेजमेंट रिंग निक उनके लिए लेकर आए थे और इसका खर्च भी उन्होंने ही उठाया था। वहीं, दोनों ने शादी की तैयारियों से ही जिम्मेदारियों को शेयर करना शुरू कर दिया था। 

47

प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती कलाकार हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद बना सकते हैं। प्रियंका की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से उनकी तरफ खिंची चली गई थीं।

57

प्रियंका फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

67

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जी ले जरा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। प्रियंका फिल्म टेक्स्ट फॉर यू की शूटिंग लंदन में खत्म कर चुकी हैं।

77

उनकी अपकमिंग फिल्मों में वी कैन बी हीरोज, द मैट्र‍िक्स 4 शामिल है। इससे पहले प्रियंका फिल्म द व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories