दोनों जेठानी संग चिल करती दिखीं Priyanka Chpora, पोज देते वक्त आंख मारती नजर आई देसी गर्ल

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chpora) इन दिनों अपने ससुरालवालों और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ज्यादा बिजी है। वे अक्सर अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) या फिर ससुरालवालों के साथ चिल करती नजर आती है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी दोनों जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) और डेनियल जोनास (Danielle Jonas) के साथ पोज देते हुए आंख मारती नजर आ रही है। इस फोटो में उनके ससुर भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- बीती रात इन खूबसूरत लेडिज के साथ, पीछे कौने में दिख रहे शख्स को भी मिस न करें। बता दें कि प्रियंका का ससुराल भरा-पूरा है, उनके 2 जेठ और 2 देवर है। नीचे पढ़े प्रियंका चोपड़ा और उनके ससुरालवालों से जुड़ी कुछ बातें...

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 5:50 AM IST

18
दोनों जेठानी संग चिल करती दिखीं Priyanka Chpora, पोज देते वक्त आंख मारती नजर आई देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड फिल्मों का रूख किया है वे बॉलीवुड फिल्मों में अब कम ही दिखाई देती है। उनके पास इस वक्त भी ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही है। हालांकि, वे फरहान अख्तर की एक फिल्म कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

28

प्रियंका चोपड़ा की जब से शादी हुई है तभी से वे अपना ज्यादातर समय ससुरालवालों के साथ ही बिताती नजर आती है।  उनकी अपनी दोनों जेठानियों के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है। उनकी एक जेठानी यानी सोफी टर्नर हॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। 

38

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास सबसे बड़े हैं। इसके बाद, जो जोनास और फ्रेंकी जोनास हैं। निक की कोई बहन नहीं है।

48

चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं। 

58

बता दें प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं। डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। 

68

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे। निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। 

78

बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही कीनू रीव्स के साथ The Matrix: Resurrections में दिखाई देंगी। इसके साथ ही प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ एक गाने में भी नजर आएंगी। आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी पाइपलाइन में है, जिसमें प्रियंका दिखेंगी। 

 

ये भी पढ़े -

Aishwarya Rai B'Day : आखिर क्यों अपनी बहू की टांग खींचती रहती है सास जया बच्चन, हैरान करने वाली है वजह

Aishwarya Rai B'Day : 8 वजहें जिनके चलते सलमान से दूर होती गईं ऐश्वर्या, इन बुरी आदतों की वजह से तोड़ा रिश्ता

शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट हुईं Aishwarya Rai के हाथ से निकल गई थी ये फिल्म, इन 10 एक्ट्रेस के साथ भी हुआ ऐसा

Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या की वजह से शाहरुख से भिड़ गए थे सलमान, की बदतमीजी तो ऐश को चुकानी पड़ी कीमत

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: आखिर क्यों बहू को देखते ही खिल उठता है ससुर का चेहरा, सास ने बताई थी वजह

भाई Aryan Khan से मिलने छटपटा रही बहन, नहीं रूक रहे आंसू, इन 2 वजहों से जल्दी पहुंचना चाहती है घर

KBC 13: Amitabh Bachchan ने खोला पत्नी से जुड़ा 1 राज, बताया शादी के 48 साल बाद भी पसंद नहीं ये बात

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos