जब पहली बार होने वाली सास से मिलने पहुंचे थे निक जोनास तो ऐसी हो गई थी प्रियंका चोपड़ा की हालत

Published : May 31, 2020, 11:40 AM ISTUpdated : Jun 04, 2020, 11:08 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना वायरस का असर कम नहीं हो रहा है। इसकी दहशत अभी भी बनी हुई है। भारत में इस महामारी पर कंट्रोल करने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब देश में लॉकडाउन में अच्छी खासी छूट भी मिलने वाली है। इससे आमजनों की तरह सेलेब्स को भी थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। वहीं, इन दिनों सेलेब्स से जुड़े कई किस्सा-कहानियां, फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक किस्सा वायरल हो रही है। आइए, आपको बताते हैं क्या है ये किस्सा।

PREV
18
जब पहली बार होने वाली सास से मिलने पहुंचे थे निक जोनास तो ऐसी हो गई थी प्रियंका चोपड़ा की हालत

प्रियंका और निक आज हैप्पी मैरिड कपल हैं। दोनों के बीच उम्र से लेकर कल्चर और धर्म तक का अंतर है, फिर भी कपल बहुत ही शानदार तरीके से अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहा है। 

28

आपको बता दें कि जब निक और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पहली बार मिले थे तो पीसी उस दौरान काफी नर्वस फील कर रही है। उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठे थे। 

38

प्रियंका जब पहली बार निक को इंडिया लेकर आईं, तब उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि वह दोनों के कल्चर के बीच का फर्क और इसे लेकर कैसा होगा उनकी मां का रिएक्शन। 

48

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब निक और उनकी मां के बीच बातचीत शुरू हुई, तो वह हर बात को बहुत गौर से सुनने की कोशिश कर रही थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह स्थिति को संभाल सकें। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत काफी कूल रही थी। और मधु को रिश्ते से कोई एतराज नहीं था। 

58

प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किए थे।

68

आपको बता दें कि शादी के कुछ बाद ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी। दरअसल, प्रियंका, पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में शामिल हुईं थीं। इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में पीसी का बेबी बंप दिख रहा था। फिर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।

78

बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थी। प्रियंका के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से एक सुपरहीरो फिल्म भी है। इसका टाइटल 'वी कैन बी हीरोज' है।

88

अपने ससुरालवालों के साथ प्रियंका चोपड़ा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories