Published : Jan 21, 2020, 11:13 AM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 09:09 PM IST
मुंबई. जब से शादी हुई है प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर विदेश में ही रहती है। लेकिन बीती रात मुंबई पुलिस के सालाना जलसे उमंग 2020 में शामिल होने प्रियंका विशेषतौर पर मुंबई आई। इस मौके पर प्रियंका एकदम देसी लुक में नजर आईं। प्रियंका ने इवेंट में रॉय ब्लू और सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने साड़ी से मेल खाता स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी हुई हैं। साथ में बड़े-बड़े झुमके और माथे पर बिंदी लगा रखी थी। उनका ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था।
प्रियंका ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। 10 साल बड़ी पत्नी की देसी लुक में फोटो देख पति निक जोनास एकदम शॉक्ड रह गए। उन्होंने पत्नी की फोटो पर कमेंट भी किया। निक ने कमेंट करते हुए लिखा- "अद्भुत"।
26
प्रियंका के लुक ने उर्वशी रौतेला को भी अट्रैक्ट किया। उर्वशी ने भी निक जैसी ही प्रतिक्रिया देते हुए फोटो को अद्भुत बताया।
36
प्रियंका की इस फोटो को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। फैन्स पीसी की खूबसूरत की जमकर तारीफ कर रही है।
46
प्रियंका की इस फोटो को कुछ ही घंटों में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया।
56
हाल ही में प्रियंका अपने ससुरालवालों के एक वीडियो में भी नजर आई थी। इस वीडियो को प्रियंका के पति निक ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
66
प्रियंका 'द एवेंजर्स' फेम के रुसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।