मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी की तीसरी सालगिरह है। कपल ने 1-2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मैद भवन में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी उस साल टॉक ऑफ द टाउन थी। इसकी वजह ये थी प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर को अपना जीवन साथी चुना था। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में अपने दोस्तों और परिवारवालों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था। उस दौरान दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि शादी के बाद से प्रियंका ज्यादा विदेश अपने ससुराल में ही रहती है। लॉस एंजेलिस में उनका आलीशान बंगला है। ये आलीशान बंगला अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं है। नीचे देखें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास के बंगले की इनसाइड फोटोज...
बता दें कि 2015 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की पहली मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां मेट गाला में बढ़ीं। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था।
29
प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था। करीब 3 साल के अफेयर के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।
39
सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।
49
शायद कम ही लोग जानते है कि ये बंगला निक ने पत्नी प्रियंका को तोहफे में दिया था। इस बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए है। ये बंगला करीब 20,000 वर्ग फीट में फैला है।
59
इस बंगले में 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल है। ये बंगला जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा अंदर से सुंदर है।
69
निक और प्रियंका के घर का डिजाइन बहुत अलग है। ये घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास खूबसूरत घाटियां और हरियाली भी हैं।
79
घर में एक शानदार जिम, मूवी थिएटर, बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
89
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
99
प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स पिक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। अब वे बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड पर फोकस कर रही है।