10 साल छोटे पति संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, जो बताया वो सुनकर सभी रह गए हैरान

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। ऐसे में भारत में 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। आमजनों की तरह हो बॉलीवुड सेलेब्स भी घर में कैद हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से वायरल हो रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से विदेश में ही रह रही है। वे अपने ससुरालवालों के साथ एन्जॉय कर रही है। प्रियंका ने हाल ही में खुद से 10 साल छोटे पति निक जोनास के साथ अपने बेडरूम सीक्रेट शेयर किए हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से प्रियंका के पास किसी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है, उनके पास हॉलवीवुड से कई ऑफर्स हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 4, 2020 8:18 AM IST / Updated: May 09 2020, 03:23 PM IST

110
10 साल छोटे पति संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट, जो बताया वो सुनकर सभी रह गए हैरान

हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में बात की। उन्होंने बताया- ये थोड़ा अजीब लगता है लेकिन जैसे ही मैं सोकर उठती हूं निक मेरा चेहरे देखना पसंद करते हैं। बता दें कि प्रियंका लॉकडाउन के दौरान पति से पियानो बजाना सीख रही हैं।

210

प्रियंका ने बताया- मैं उनसे (पति निक) कहती हूं कि एक मिनट रूको मैं आंखों में थोड़ा मसकरा लगा लूं, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लूं। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं सोकर उठी हूं तो मेरी आंखे सूजी हुई रहती है, चेहरे ठीक नहीं दिखता। लेकिन, उन्हें मुझे ऐसे ही देखना पसंद है। 

310

प्रियंका ने बताया- निक कहते हैं मुझे तुम्हारा चेहरा घूरने दो, तुम अभी तक होश में नहीं हो। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, ये वाकई में अद्भुत है।

410

इंटरव्यू में प्रियंका ने यह भी खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सी वजह है जिसके कारण दोनों के बीच रिश्ते में बैलेंस बरकरार है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हम दोनों के बीच एक नियम है और यही नियम है, जो बिजी शेड्यूल में भी हम बरकार रखते हैं।

510

प्रियंका ने बताया- हमने तय किया है कि हम इस बनाए नियम को कभी नहीं तोड़ेंगे। मुझे लगता है कि इस नियम के कारण हमारा रिश्ता बेहतर स्थिति में है।

610

प्रियंका ने इस नियम के बारे में कहा- हमारे बीच जो नियम है वह सिर्फ यह कि हमें दो या तीन हफ्ते से अधिक बिना एक-दूसरे को देखे या साथ समय गुजारे बिना नहीं रहना है।

710

प्रियंका ने भी कहा कि वो जल्द ही फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। उनके लिए परिवार बहुत महत्वपूर्ण है और वो अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी लेकिन फिलहाल उन्हें इसके लिए सही समय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि इस पूरे साल वो काफी बिजी हैं।

810

बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में हुई थी। दोनों ने पहले हिंदू और बाद में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी।

910

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी को बेहद एक्साइटेड नजर आई थी। उन्होंने शादी में दिल खोलकर खर्च किया था।

1010

प्रियंका का ससुराल काफी बड़ा है। दो जेठ-जेठानी, एक देवर, भतीजी, सास-सुसर परिवार में हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos