नम आंखों से बेटे रणबीर ने पापा ऋषि कपूर की अस्थियां की विसर्जित, इस वजह से नहीं जा पाए हरिद्वार

मुंबई. वेटरन एक्टर ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित किया गया। बेटे रणबीर कपूर ने पिता की अस्थियों का विसर्जन किया। बता दें कि गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनकी बॉडी को एम्बुलेंस से मुंबई के कालबादेबी स्थित चंदनवाडी दाहगृह में तक ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और कपूर खानदान के सदस्य मौजूद थे। 

Asianet News Hindi | Published : May 4, 2020 5:21 AM IST

18
नम आंखों से बेटे रणबीर ने पापा ऋषि कपूर की अस्थियां की विसर्जित, इस वजह से नहीं जा पाए हरिद्वार

पापा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाई लेकिन अस्थियां विसर्जन के मौके पर वे मौजूद थी। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से परिवार ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार नहीं जा पाया। 

28

अस्थियां विसर्जन के दौरान पत्नी नीतू कपूर भावुक हो गई थी तो बेटी ने उन्हें संभाला। इस मौके पर आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी विशेष रूप से मौजूद थे। 

38

अस्थियां विसर्जन के दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा ने पंडितजी का आशीर्वाद भी लिया। सभी के चेहरे  पर उदासी नजर आईं।

48

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का चौथा रविवार को था। पंजाबी रीति-रिवीज के अनुसार पिता ऋषि कपूर की मौत के बाद रणबीर कपूर से सिर पर पगड़ी बांधी गई। इस मौके पर परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।

58

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था। वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाने गए थे और लगभग एक साल बाद कैंसर से जंग जीत कर मुंबई आए थे। मुंबई वापसी आने के बाद उन्होंने काम करना शुरू किया। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने जुही चावला के साथ फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग शुरू की थी।

68

ऋषि कपूर ने न्‍यूयॉर्क में 8 महीने का इलाज पूरा होने के बाद मई, 2019 में चुप्‍पी तोड़ी और बताया कि उन्‍हें कैंसर था और अब ठीक हैं। इस साल फरवरी से वह बार-बार बीमार हो रहे थे। हाल में उनके कैंसर रीलैप्‍स की चर्चा भी हुई थी।

78

ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जन से पहले पूजा करता कपूर परिवार।

88

फोटो में जहां ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर व्हाइट सूट और चेहरे पर उदासी लिए नजर आई, वहीं बेटा रणबीर कपूर भी गुमसुम दिखा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos