Published : Jul 20, 2020, 03:22 PM ISTUpdated : Jul 21, 2020, 12:37 PM IST
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 18 जुलाई को 38 साल की हो गईं। इस मौके पर उनके पति निक जोनास ने प्रियंका को बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। जवाब में प्रियंका ने भी बेहद रोमांटिक अंदाज में निक का आभार जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘मेरी लाइफ की सबसे बड़ी खुशी के नाम। 2 साल पहले इसी दिन आपने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था। मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन इसके बाद मैं हर रोज इसके लिए हां कहती हूं।
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, आपने इस हफ्ते को मेरे लिए बेहद खूबसूरत तरीके से यादगार बना दिया है। मुझे हर वक्त अपनी यादों में रखने के लिए शुक्रिया। मैं दुनिया की सबसे किस्मतवाली लड़की हूं। आई लव यू निक जोनस।
210
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर, 2018 में जोधपुर के उम्मेदभवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शाही अंदाज में हुई इस शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका सेटल हो चुकी हैं। हालांकि बीच-बीच में वो भारत आती रहती हैं।
310
इससे पहले, निक जोनास ने प्रियंका के बर्थडे पर उनके साथ वाली एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं तुम्हारी आंखों को हमेशा यूं ही देखना चाहता हूं। आई लव यू बेबी। तुम विचारशील, देखभाल करने वाली और एक बेहतरीन शख्स हो, जिसे मैं मिला हूं। इस चीज के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहूंगा कि हम दोनों एक-दूसरे को मिले। जन्मदिन की बधाई।
410
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। प्रियंका ने सास डेनिस जोनास को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं।
510
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से जहां 10 साल बड़ी हैं, वहीं अपनी सास डेनिस मिलर जोनास से महज 16 साल ही छोटी हैं। डेनिस अभी 54 साल की हैं, जबकि प्रियंका 38 की हो चुकी हैं।
610
प्रियंका चोपड़ा जोनस की सास डेनिस जोनस खूबसूरती के मामले में अपनी बहू प्रियंका से जरा भी कम नहीं हैं। पेशे से डेनिस एक टीचर हैं।
710
डेनिस, प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी के दौरान भारत आई थीं। यहां उन्होंने वेस्टर्न कल्चर से हटकर भारतीय संस्कृति का जमकर आनंद उठाया था। डेनिस यहां साड़ी और सलवार सूट जैसे भारतीय परिधानों में दिखी थीं।
810
प्रियंका के पति निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है।
910
चारों भाई अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। सबसे बड़े केविन जोनास और उनसे छोटे जो जोनास की शादी हो चुकी है। केविन की वाइफ का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ एक्ट्रेस सोफी टर्नर हैं। सोफी टर्नर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।
1010
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजॉन के साथ 2 साल के लिए एक मल्टी मिलियन डॉलर डील साइन की है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में चल रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।