Priyanka Chopra से Shilpa Shetty तक इन्हें पति के नाम से पहचान गंवारा नहीं, खुद बनाया अपना स्टेटस

मुंबई. भारत ही नहीं विदेशों में भी महिला को उसकी काबिलियत के दम पर नहीं बल्कि उसके पति की उपलब्धियों के चलते जाना जाता है। हमारा समाज ऐसा ही हैं। लेकिन कुछ महिलाएं पितृसत्ता को दरकिनार करते हुए अपनी पहचान कामय की है और अपने नाम से पहचान रखने की बात बोलती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कुछ एक्ट्रेस हैं जो पति के नाम से खुद की पहचान किए जाने पर ऐतराज जताती हैं। उनमें से पहला नाम प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाली अदाकारा ने हाल ही में निक जोनस की वाइफ कहलाने पर ऐतराज जताया था। आइए उन पांच सेलिब्रेटी से आपको रूबरू करता हैं जो पति की उपलब्धि से खुद की पहचान कामय करने से इंकार करती हैं...

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2022 10:23 AM IST

16
Priyanka Chopra से Shilpa Shetty तक इन्हें पति के नाम से पहचान गंवारा नहीं, खुद बनाया अपना स्टेटस

कभी शादी का मतलब अदाकाराओं के लिए करियर की समाप्ति मानी जाती थी। लेकिन आज की सच्चाई कुछ और है। कई अदाकारों की शादी और बच्चे के बाद भी सफल करियर हैं। कुछ अदाकाराओं ने तो पति की पहचान से इतर अपना स्टेटस बनाया है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां पति के नाम के साथ खुद को जोड़कर उसमें जी रही हैं।

26

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मीडिया पर इस वजह से भड़क गई थी कि उन्हें निक जोनस की पत्नी के रूप में संबोधित किया गया था। एक बड़े इवेंट में मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया गया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। उन तमाम खबरों में उन्हें निक जोनस की पत्नी कहा गया था। ऐसे में इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ‘ये बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं और मुझे अब भी ‘ निक जोनस की पत्नी’ बताया जा रहा है।’ प्रियंका को ये गंवारा नहीं है कि उनकी पहचान निक जोनस से हो। बता दें कि हाल ही में प्रियंका को मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में जगह मिली हैं।

36

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)ने भी खुद की पहचान अपने मेहनत के दम पर बनाई है। वो भी नहीं चाहती हैं कि उनकी पहचान राज कुंद्रा से हो। पिछले साल शिल्पा शेट्टी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। एक्ट्रेस का नाम न सिर्फ तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बेवजह घसीटा गया बल्कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना भी बन गईं। हालांकि शिल्पा ने न सिर्फ अपना सिर ऊंचा रखा बल्कि इस संकट के समय अपने बच्चों और परिवार का भी ख्याल रखा।

46

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्मी बैग्राउंड से नहीं जुड़ी थी बावजूद इसके उन्होंने यहां अपनी अलग पहचान कायम की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का मनमोह लिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) से दीपिका की उपलब्धि कई गुणा ज्यादा है। लेकिन हमारे समाज में किसी भी महिला को उसके पति के नाम के साथ जोड़ देना एक रिवायत बन गई है। हाल ही दीपिका पादुकोण की अपकमिंग मूवी 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें दीपिका के काम की सराहना हो रही है। लेकिन एक डिजिटल मीडिया ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए शीर्षक में लिखा,'दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के को-स्टार के साथ लिपलॉक करती हुईं।' हेडलाइन में रणवीर सिंह का जिक्र किया गया जबकि फिल्म के पोस्टर से उनका कोई लेना-देना नहीं था। 

56

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) ने भी अपनी पहचान खुद की मेहनत पर बनाई हैं। भले ही वो विराट कोहली की पत्नी हैं, लेकिन उनकी पहचान खुद की है। हालांकि अभिनेत्री को कई बार विराट कोहली के क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के लिए कई बार दोषी ठहराया जा चुका है। बॉलीवुड में शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार और एक सफल निर्माता होने के बावजूद वो अपशकुन बन गई क्योंकि उनके पति ने अपने पेशे में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।  हालांकि, अनुष्का ने कभी भी अपने और अपने पति के साथ अपने रिश्ते को प्रभावित नहीं होने दिया। वह उनके लगभग सभी मैचों में उनके साथ रहती हैं और उनके लिए चीयर करती हैं।

66


कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने पति विक्की कौशल (vicky kushal) से पहले बॉलीवुड में कदम रख चुकी थी। जब विक्की एक्टिंग के गुण सीख रहे थे तब कैटरीना एक सफल अभिनेत्री बन चुकी थी। लेकिन 'मसान' अभिनेता के साथ अपनी शादी के बाद, उन्हें कई समाचार रिपोर्टों में 'विक्की कौशल की पत्नी' के रूप में संबोधित किया। इसे लेकर एक वर्ग ने एतराज जताया।उनका कहना था कि कैटरीना की पहचान विक्की कौशल से नहीं है। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर चुप्पी साधे रखी। कैटरीना और विक्की एक दूसरे के साथ खुश हैं और दोनों की अपनी एक अलग पहचान हैं।

और पढ़ें:

RITU SHIVPURI BIRTHDAY: पति की लाइफ बचाने अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाली अब जी रही गुमनाम जिंदगी

प्री-मैच्योर है Priyanka Chopra की बेटी, आखिर क्यों अभी रहना पड़ेगा लाडली को अस्पताल में, जानें वजह

शादी की 42वीं सालगिरह पर Neetu Kapoor को आई पति की याद, Rishi Kapoor को लेकर कही ये बड़ी बात

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos