पतिदेव कर रहे थे कसरत तभी अचानक पीठ पर जा बैठी प्रियंका चोपड़ा, देखने लायक था निक का रिएक्शन

Published : Aug 10, 2020, 05:35 PM ISTUpdated : Aug 11, 2020, 01:05 PM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं और वो अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो 10 साल छोटे पति निक जोनास की पीठ पर बैठी दिख रही हैं। प्रियंका की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, लोग इस फोटो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

PREV
18
पतिदेव कर रहे थे कसरत तभी अचानक पीठ पर जा बैठी प्रियंका चोपड़ा, देखने लायक था निक का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, पुशअप्स मेरी फेवरेट एक्सरसाइज है। बता दें कि फोटो में निक जोनास पुशअप्स कर रहे होते हैं और प्रियंका चोपड़ा अचानक उनकी पीठ पर बैठ जाती हैं। 

28

प्रियंका और निक का ये अंदाज देखकर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, अब तक का सबसे क्यूट कपल। वहीं एक और शख्स ने कहा, आप दोनों की जोड़ी लाजवाब है। 

38

फोटो में प्रियंका जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं तो वहीं निक जोनास भी ब्लैक ट्रैकसूट में दिखाई दे रहे हैं। निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करते हैं।  

48

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जब मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तो उस वक्त उनके होने वाले पति यानी निक जोनास महज 8 साल के थे और वो तीसरी क्लास में पढ़ते थे।

58

निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को हुआ था। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में भी हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

68

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 1 और 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

78

निक जोनास कुल 4 भाई हैं। केविन जोनास (32 साल) सबसे बड़े हैं। यानी प्रियंका के जेठ उनसे सिर्फ 6 साल ही छोटे हैं। इसके बाद, जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फ्रेंकी जोनास (19 साल) हैं। निक की कोई बहन नहीं है।

88

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन डॉलर डील' साइन की है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इसके साथ ही वो जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म मैट्रिक्स 4 में भी नजर आने वाली हैं। 

Recommended Stories