Propose Day 2022: Shah Rukh Khan से लेकर अक्षय कुमार तक इन सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया था पार्टनर को प्रपोज

मुंबई. फरवरी प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में सबसे ज्यादा जो खुश होते हैं वो हैं प्रेमी जोड़े। वैलेंटाइन वीक (valentine week) की शुरुआत हो चुकी है। इस वीक में अलग-अलग डेज कपल्स मनाते हैं। 7 फरवरी को जहां रोज डे (Rose day) मनाया जाता है वहीं, 8 फरवरी को 'प्रपोज डे' (Propose Day) मनाया जाता है। आज लोग दिल में दबे अपने एहसास को जाहिर करते हैं। यानी अपने प्यार का इजहार करते हैं। बॉलीवुड में प्रपोज करने के कई तरीके बताए गए हैं जिसे देखकर आप अपने पार्टनर को दिल की बात बता सकते हैं। शाहरुख खान( shah rukh khan) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तक कुछ सेलेब्स ने अपने पार्टनर को कुछ इस अंदाज में प्रपोज किया कि वो हां बोले बिना नहीं रह पाई। आइए बताते हैं कौन से सेलेब्स ने अपने पार्टनर को किस अंदाज में किया था प्रपोज....

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 10:45 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 04:31 PM IST

17
Propose Day 2022: Shah Rukh Khan  से लेकर अक्षय कुमार तक इन सेलेब्स ने कुछ इस तरह किया था पार्टनर को प्रपोज

शाहरुख खान और गौरी खान (Gauri Khan) आज तीन बच्चों के माता-पिता हैं। इनकी लव स्टोरी को भला कौन नहीं जानता है। तमाम बाधाओं को पार करते हुए दोनों एक हुए थे। गौरी के माता-पिता शाहरुख को नहीं पसंद करते थे। लेकिन दोनों के प्यार में इतनी शिद्दत थी कि उन्हें मानना बड़ा। गौरी को समंदर का किनारा बहुत पसंद है। इसलिए शाहरुख खान ने समंदर के किनारे गौरी को प्रपोज किया था।

27

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) दो बच्चों के माता-पिता हैं। आज भी इनके बीच खूब रोमांस हैं। हाल ही में कपल ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाई है। इनकी प्रेम कहानी भी मजेदार है। अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहली नजर में खिलाड़ी कुमार ने उन्हें दिल दे दिया था। लेकिन प्यार का इजहार 'मेला' मूवी रिलीज के दौरान की। इस मूवी में ट्विंकल के साथ आमिर खान थे। 
 

37

करीना कपूर (Kareena kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali khan) आज बेहद ही खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। कपल दो बच्चों के माता-पिता है। करीना और सैफ के उम्र में काफी फासला है। बावजूद दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना को सैफ ने तीन बार प्रपोज किया था। दो बार अदाकारा ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन तीसरी बार में उन्होंने हां कर दिया था। जिस जगह पर उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी ने उनकी मां शर्मिला टैगोर को शादी के लिए प्रपोज किया था उसी जगह पर पर सैफ ने भी करीना को प्रपोज किया था। 

47

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने उन्हें फिल्म 'गूरू' मूवी रिलीज के दौरान प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि अभिषेक ने उन्हें न्यूयॉर्क के होटल के कमरे की बालकनी में अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। 

57

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विदेशी बहू बन गई हैं। वो निक जोनस के साथ खूबसूरत लाइफ जी रही हैं। हाल ही में वो सरोगेसी से मां बनी हैं। एक इंटरव्यू में जब कपल से पूछा गया था कि उनके  बीच कैसे लव शुरू हुआ तो निक ने बताया कि जब मैंने प्रियंका को प्रपोज करते हुए पूछा था कि मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनने का मौका दोगी? तो इस पर प्रियंका ने कुछ सेकंड के बाद उसका जवाब दिया था। वो काफी इमोशनल हो गई थीं। तभी निक ने उन्हें रिंग पहनाई। 

67

बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina kaif) ने पिछले साल हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। विक्की ने अपने प्यार का इजहार बेहद ही रोमांटिक अंदाज में किया। एक्टर को पता था कि कैटरीना को डार्क चॉकलेट ब्राउनी बहुत पसंद हैं। अभिनेता ने कैटरीना के पसंदीदा बेकर से कुछ डार्क चॉकलेट ब्राउनी पैक की और उन्हें अदाकारा के पास ले कर गए। कैटरीना ने जब ब्राउनी का पैकेट खोला तो उसमें एक अंगूठी और एक नोट मिला।  जिसमें लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' इस तरह प्यार के इजहार पर अदाकारा हैरान रह गई और तुरंत हां कर दीं।

77

रणवीर सिंह को दीपिका से एक तरफा प्यार हुआ था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि दीपिका को जब एक रेस्त्रा में उन्होंने देखा तो देखते ही रह गए। वहीं, प्यार में धोखा खाई दीपिका आगे रिश्ते में नहीं जाना चाहती थी। लेकिन रणवीर सिंह बार-बार उन्हें प्रपोज करते रहे। साल 2015 के आईफा इवेंट में रणवीर सिंह ने सारी दुनिया के सामने दीपिका को प्रपोज कर दिया। आज दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।

और पढ़ें:

'झुंड' का टीजर हुआ रिलीज, Amitabh Bachchan का दिखा दमदार लुक, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

जब Mahabharat में भीम ने गदा मारकर तोड़ दी कर्ण Pankaj Dheer की उंगलियां, लगाने पड़े थे इतने टांके

Kapil Sharma की इस हरकत से खफा हुए Akshay Kumar, शो पर नहीं करेंगे Bachchan Pandey का प्रमोशन

Lata Mangeshkar ने पिता की याद में बनवाया था अस्पताल, नई बिल्डिंग के लिए लता दीदी ने खुद जुटाए थे पैसे

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos