'ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा', इस एक्टर ने जब ये कहकर रामायण के डायरेक्टर की थी बेइज्जती

Published : Jul 03, 2021, 03:57 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर गुजरे जमाने के एक्टर राज कुमार (Raaj Kumar) की आज यानी शनिवार को 25वीं डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 3 जुलाई, 1996 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले राज कुमार के लिए मशहूर था कि वो अपने किसी को कुछ भी नहीं समझते थे। उन्हें जो पसंद होता था वो वहीं काम करते थे। उन्होंने तो कई डायरेक्टर्स की बेइज्जती तक कर डाली थी जब उनके घर वे फिल्म का ऑफर लेकर पहुंचे थे। इन्हीं में से एक थे टीवी शो रामायण के निर्देशक रामानंद सागर (Ramanand Sagar)। बता दें कि जब रामानंद सागर, राज कुमार के घर एक फिल्म का ऑफर लेकर पहुंचे तो उनकी बहुत बेइज्जती की गई थी। नीचे पढ़े आखिर ऐसा क्या हुआ था और राज कुमार ने रामानंद सागर से क्या कहा था...

PREV
19
'ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा', इस एक्टर ने जब ये कहकर रामायण के डायरेक्टर की थी बेइज्जती

शायद कम हो लोग जानते है कि टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल रामायण बनाने वाले रामानंद सागर ने 1968 में आंखें नाम से एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र और माला सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म उस जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि यह फिल्म रामानंद सागर ने पहले राज कुमार को ऑफर की थी। 

29

यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग से कई स्टार्स ने दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन राजकुमार ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना खास मुकाम बनाया। इंडस्ट्री में राजकुमार की शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी भी फेमस थी। वे ऐसे शख्स थे जो न किसी से डरते थे और न ही उन्हें किसी की परवाह थी। वो कब किसकी बेइज्जती कर दें, कोई नहीं जानता था।

39

दरअसल, रामानंद सागर फिल्म आंखे में अपने दोस्त राजकुमार को कास्ट करना चाहते थे। रामानंद उनके घर पहुंचे और कहानी सुनाई लेकिन राजकुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई। जैसे ही उनका कुत्ता पहुंचा उन्होंने पूछा क्या तुम रोल करना चाहते हो? कुत्ते ने उनकी ओर देखा और गर्दन हिला दी।

49

इसके बाद राजकुमार, रामानंद सागर से बोले- देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा। रामानंद को यह बात बुरी लगी और वो वहां से चले गए।

59

इसके बाद यह फिल्म धर्मेंद्र को ऑफर हुई और बॉक्स ऑफिस पर मूवी बहुत हिट रही। इसे धर्मेंद्र की अच्छी फिल्मों में गिना जाता है। इस घटना के बाद रामानंद ने कभी भी राजकुमार के साथ काम नहीं किया।

69

राजकुमार के ऐसे कई किस्से हैं जो चर्चित रहे हैं। इसी में से एक राज कपूर वाला वाक्या भी है। उन्होंने एक बार राज कपूर को भी एक फिल्म के लिए इनकार कर दिया था। मेरा नाम जोकर फिल्म में उनको राज कपूर एक रोल में लेना चाहते थे और राजकुमार कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे, जिसमें वो साइड रोल में दिखे। उन्होंने राज कपूर को भी मना कर दिया था।

79

खबरों की मानें तो इसके बाद राजकुमार से राज कपूर नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं एक एक्टर की शादी के दौरान तो दोनों में कहासुनी भी हो गई थी। बताया जाता है कि पार्टी में राज कपूर ने ज्यादा शराब पी ली थी और राजकुमार से भिड़ गए थे।

89

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले राज कुमार पुलिस में थे। वे मुंबई के माहिम थाने में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात थे। उनकी दमदार आवाज देखकर कई लोग उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह देते थे।

99

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। उन्होंने पाकीजा, मदर इंडिया, उजाला, दिल अपना और प्रीत पराई, दिल एक मंदिर, वक्त, काजल, हीर रांझा, कुदरत, गलियों का बादशाह, सौदागर, तिरंगा जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories