इस भूत बंगले की वजह से ही अक्षय के ससुर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, देख फटी की फटी रह गई थी सबकी आंखें

Published : Dec 29, 2020, 12:07 PM ISTUpdated : Jan 03, 2021, 10:32 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (rajesh khanna) की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में हुआ था। 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेयर द्वारा टैलेंट हंट के व‍िनर बनने के बाद राजेश खन्‍ना फ‍िल्‍मों में आए। इसके बाद उनका जादू ऐसा तला कि पर्दे पर उनके अलावा किसी और को देखना लोगों को पसंद ही नहीं आया। उन्होंने जो स्‍टारडम देखा वो अभी तक किसी स्टार के नसीब में आया। वह उस वक्‍त इकलौते ऐसे स्टार थे, ज‍िन्‍होंने दो साल के अंदर लगातार 15 ह‍िट फ‍िल्‍में दी थीं। लड़कियां उनकी स्टाइल और अदाओं की दीवानी थी। आनंद, अमर प्रेम, कटी पतंग, नमक हराम, सफर, रोटी, दुश्मन, हाथी मेरा साथी, झूठा सच्चा और अराधना जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले राजेश खन्ना ने 1966 में डायरेक्टर चेतन आनंद की फिल्म आखिरी खत से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

PREV
18
इस भूत बंगले की वजह से ही अक्षय के ससुर के साथ हुआ था कुछ ऐसा, देख फटी की फटी रह गई थी सबकी आंखें

राजेश खन्ना के सुपरस्टार बनने में उनका अपना टैलेंट तो था ही लेकिन इसके अलावा भी उनकी किस्मत चमकने के पीछे एक मजेदार कहानी है। आपको बता दें कि राजेश खन्ना रिश्ते में अक्षय कुमार के ससुर लगते हैं।

28

बी टाउन में उस वक्त यह अफवाह तेजी से फैली थी कि  राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे एक भूत बंगले का हाथ है। 

38

आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने ये भूत बंगला जुबली स्टार के नाम से फेमस राजेंद्र कुमार से खरीदा था। दरअसल राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी।

48

फिर अचानक राजेंद्र कुमार के करियर में ब्रेक लग गया। इसके बाद उनकी स्थिति खराब होने लगी और उन्होंने अपना बंगला राजेश खन्ना को 60 हजार रुपए में बेचना पड़ा।

58

राजेश खन्ना द्वारा खरीदा गया यह बंगला आशीर्वाद के नाम से जाना गया। इस बंगले में शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना को ऐसी सफलता मिली कि अन्य सेलेब्स यह देखकर हक्का बक्का रह गए। 

68

बंगले आशीर्वाद में आने के बाद राजेश खन्ना ने सफलता की कई बुलंदियों को छुआ। डिंपल कपाड़िया भी शादी करके इसी बंगले में आई थी। 

78

लेकिन राजेश खन्ना के करियर का बुरा वक्त भी इसी जगह से शुरू हुआ। अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन की इमेज के आगे उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा। 

88

उन्होंने अपने जीवन के आखिरी पल आशीर्वाद बंगले में अकेले ही गुजारे। उनकी मौत के दो साल बाद यानी 2014 में ये बंगला बिजनेसमैन शशि करण शेट्टी ने 90 करोड़ रुपए में खरीदा था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories