जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसी को खरीद कर सुपरस्टार बन गए थे अक्षय कुमार के ससुर

Published : Jul 18, 2020, 05:08 PM ISTUpdated : Jul 18, 2020, 06:24 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज (शनिवार) 8वीं डेथ एनिवर्सरी है। 'काका' के नाम से मशहूर हुए एक्टर राजेश खन्ना पंजाब के अमृतसर में पैदा हुए थे। उन्होंने 60 के दशक में आई फिल्म 'आखिरी खत' से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें सफलता 1969 में आई फिल्म 'आराधना' से मिली। इस फिल्म में उनके साथ शर्मिला टैगोर थीं। इसके बाद तो राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में जो ऊंचाइयां छुईं, वहां तक शायद ही कोई पहुंच पाया हो। वैसे, कहा जाता है कि राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे जुबली स्टार राजेन्द्र कुमार का भी बड़ा हाथ रहा है।

PREV
17
जिस बंगले को भुतहा समझते थे लोग, उसी को खरीद कर सुपरस्टार बन गए थे अक्षय कुमार के ससुर

दरअसल, बात तब की है, जब राजेश खन्ना कुछेक फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली थी। इसी बीच, राजेश खन्ना की नजर राजेंद्र कुमार वाले बंगले पर थी। दरअसल, राजेंद्र कुमार उस वक्त के 'जुबली स्टार' कहलाते थे। कहा जाता है कि वो जिस फिल्म को हाथ लगाते वही हिट हो जाती थी।

27

उस वक्त फिल्मी गलियारों में चर्चा थी कि राजेंद्र कुमार के इस स्टारडम के पीछे वो बंगला है, जिसमें वो रहते हैं। लेकिन लोग उस बंगले को भुतहा और मनहूस समझते थे। यहां तक कि राजेंद्र कुमार को भी लोगों ने वो बंगला लेने से मना किया था, लेकिन वो नहीं माने और उसे खरीद लिया।

37

इस बंगले को खरीदने के बाद ही राजेंद्र कुमार का स्टारडम चरम पर था। जब राजेश खन्ना के कानों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने सोचा कि अगर राजेंद्र कुमार अपना बंगला किसी तरह उन्हें बेच दें तो हो सकता है कि उनके दिन भी बदल जाएं और वो भी देखते ही देखते सुपरस्टार बन जाएं।

47

हालांकि वक्त के साथ-साथ राजेंद्र कुमार का करियर भी ढलने लगा और एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चल पा रहीं थीं। ऐसे में राजेंद्र कुमार को सपोर्टिंग रोल भी करने पड़े। यहां तक कि हालात ऐसे बने कि राजेंद्र कुमार को अपना वो लकी बंगला बेचना पड़ा और उसे 70 के दशक में आखिरकार राजेश खन्ना ने ही खरीदा।

57

यह बंगला खरीदने के बाद तो जैसे वाकई में राजेश खन्ना के दिन फिर गए। उन्होंने इस बंगले का नाम रखा 'आशीर्वाद'। यह बंगला मुंबई में कार्टर रोड पर था।

67

इसे खरीदने के बाद राजेश खन्ना की फिल्में एक के बाद एक हिट होने लगीं। इसके बाद वो ऐसे स्टार बन गए, जिनके नाम लगातार 17 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है।

77

हालांकि बाद में राजेश खन्ना के इस आइकॉनिक बंगले 'आशीर्वाद' को शशिकिरण शेट्टी ने करीब 90 करोड़ में खरीद लिया था। इसके बाद इसे तोड़कर वहां 4 मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग बना दी गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories