Published : Nov 16, 2021, 03:56 PM ISTUpdated : Nov 16, 2021, 04:03 PM IST
मुंबई. लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने वाले राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने 15 नवंबर को शादी कर ली। दोनों की शादी के फंक्शन करीब 3 दिन चले। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हुई। शादी के बाद दोनों ने फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज किया। इसमें वीआईपी लोगों के अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। शादी में कपल ने डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए आउटफिट्स पहने थे। कुछ मिनट पहले सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन यानी राजकुमार राव और पत्रलेखा बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। नीचे देखें राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की हर फोटोज...
सामने आई एक फोटो में नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा लाल ओढ़नी का घूंघट ओढ़े खड़ी है और मुस्करा रही है। अपनी दुल्हनिया को इस रूप में देख राजकुमार शर्माते नजर आ रहे हैं।
212
एक अन्य फोटो में पत्रलेखा अपना घूंघट हटाकर मुस्कराती नजर आ रही है। मांग टीका, झुमके और हैवी नेकलेस पहने वे बहुत खूबसूरत दिख रही है।
312
वेडिंग आउटफिट्स की बात करें तो पत्रलेखा ने अपनी शादी के जोड़े के लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची की लाल साड़ी को चुना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए सिर पर लाल दुप्पटा कैरी किया था, जिससे उन्होंने लंबा घूंघट निकाला था।
412
पत्रलेखा की चुनरी उनके वेडिंग आउटफिट का सबसे खास हिस्सा रही। ये कोई आम चुनरी नहीं है बल्कि इसे खास तौर पर पत्रलेखा के लिए तैयार किया गया। चुनरी पर बंगाली भाषा में कपल के लिए एक खास मैसेज लिखा गया है।
512
पत्रलेखा ने अपनी चुनरी पर लिखवाया था- अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम', जिसका हिंदी में मतलब होता है- प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं। यह खूबसूरत वादा पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए लिखवाया है।
612
पत्रलेखा की ज्वैलरी भी उनके वेडिंग आउटफिट की तरह ही खास है। लाल जोड़े के साथ उन्होंने 22 कैरेट गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी, जिसमें अनकट डायमंड, पर्ल और पन्ना लगा हुआ था। पत्रलेखा की ज्वैलरी सब्यासाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन की है।
712
वहीं, राजकुमार राव ने अपनी शादी में सिल्क कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना। इसके साथ उन्होंने रॉ सिल्क की आइवरी जैकेट कैरी की थी। उनकी जैकेट पर गोल्ड प्लेटेड बंगाल टाइगर बटन लगाए गए हैं। उन्होंने भी सब्यासाची हेरिटेज ज्वैलरी कलेक्शन के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था।
812
पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैंने आज शादी कर ली है। मेरा प्रेमी, मेरा क्राइम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरी आत्मा का साथी ... पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है।
912
वहीं, राजकुमार राव ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा- आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार, अपनी सबकुछ से आज शादी कर ली। आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए... और उसके बाद भी...।
1012
द कपिल शर्मा शो के दौरान राजकुमार ने बताया था कि जब वो पहली बार पत्रलेखा से मिले थे, तो उन्हें लगा था कि उनकी फिल्म लव सेक्स और धोखा के कैरेक्टर की तरह वो एक चीप आदमी हैं। उन्होंने बताया था कि वह मुझसे बात नहीं कर रही थी।
1112
उन्होंने बताया था कि जब उसने बात करना शुरू की तो वो आपस में काफी फ्री महसूस करने लगे थे। राजकुमार ने यह भी खुलासा किया कि पत्रलेखा से मिलने से पहले उन्होंने उनका एक ऐड देखा था और सोचते थे कि इसी से शादी करना चाहिए। दोनों काफी समय से लिव-इन में भी रह रहे हैं।
1212
कपल की शादी में कोरियोग्राफर फरहा खान भी पहुंची थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। एक फोटो में वे दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दे रही है तो दूसरी फोटो में वे दूल्हा बने राजकुमार राव को पगड़ी बांध रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।