एंटरटेनमेंट डेस्क. रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्यौहार नजदीक है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व 11 अगस्त को देश-दुनिया में मनाया जाएगा। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस पर्व को धूमधाम से मनाते है। बहने जहां भाईयों के लिए तोहफे खरीदती है तो वहीं, भाई भी अपनी बहनों के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान करते है। वैसे, आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनकी बहनें खूबसूरती में हीरोइनों को भी मात देती है। इनसे में कुछ स्टार्स की बहनें तो लाइमलाइट में रहती है लेकिन कुछ सेलेब्स की बहनें कभी-कभार ही नजर आती है। नीचे देखें अजय देवगन (Ajay Devgn) अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सहित इस स्टार्स की खूबसूरत बहनों की फोटोज...
अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। हालांकि, वे अक्षय की कुछ फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रही है।
210
सैफ अली खान की दो बहनें है सोहा अली खान और सबा अली खान। सोहा तो लाइमलाइट में रहती है लेकिन सबा अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी रहती है, जिसकी वजह से उनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते है।
310
अजय देवगन की बहन नीलम देवगन को शायद ही किसी ने देखा होगा। वह सिर्फ फैमिली फंक्शन्स में नजर आती है। अपनी भाभी काजोल से उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।
410
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं है। श्वेता लाइमलाइट में रहती है। उन्हें अक्सर फिल्मी पार्टीज में देखा जाता है।
510
शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख लाइमलाइट से दूर रहती है। बता दें कि शाहरुख की बहन पिता के निधन के बाद कई सालों डिप्रेशन में रही। वे बस घर में रहना पसंद करती है।
610
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन को भी ज्यादातर फैमिली फंक्शन्स में ही देखा जाता है। वे भाई की एकाध फिल्म की प्रोड्यूसर भी रही है।
710
सलमान खान की दोनों अलवीरा और अर्पिता खान को अक्सर फैमिली फंक्शन में देखा जाता है। वहीं, दोनों को कई बार फ्रेंड्स की पार्टीज में भी एन्जॉय करते देखा जा चुका है।
810
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर यूं तो दिल्ली में रहती है, लेकिन मुंबई आती जाती है। उन्हें अक्सर मां नीतू कपूर के साथ मुंबई में देखा जा चुका है।
910
रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी के बारे में कम ही लोग जानते है। रितिका बेहद खूबसूरत है, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।
1010
फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर यूं तो प्रोड्यूसर-डायरेक्टर है, लेकिन भी कम ही नजर आती है। हाल ही में मुंबई में हुई फिल्म आर्चीज की शूटिंग के दौरान वे स्टारकास्ट के साथ स्पॉट हुई थी।