मुंबई. रविवार यानी 22 अगस्त को रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2021) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार का त्यौहार राखी के लिए बाजार भी सजकर तैयार है। आमजनों से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस दिन को मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी चाहे कितने ही बिजी क्यों न हो, रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के साथ पूरा वक्त बिताते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में से कई सेलेब्स है, जो कजिन भाई-बहन है। हालांकि, कजिन होने के बावजूद इनमें सगे भाई-बहन की तरह प्यार देखने को मिलता है। ये सभी अपने फैमिली फंक्शन में इकट्ठा होते है और खूब धूम मचाते हैं। नीचे देखे कौन किस सेलेब्स का कजिन है और उनका आपस में कैसा है रिश्ता ...
बता दें कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर से लेकर काजोल-अयान मुखर्जी और सोनम कपूर-अर्जुन कपूर कजिन भाई-बहन है, लेकिन इनमें आपस में बेहद प्यार है।
29
बता दें कि रानी मुखर्जी और डायरेक्टर अयान मुखर्जी कजिन भाई-बहन है। दोनों में काफी प्यार है। अयान, रानी के पिता राम मुखर्जी के भाई देब मुखर्जी का बेटा है।
39
करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर कजिन भाी-बहन है। तीनों में अच्छी बनती है। इन्हें कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन में साथ एन्जॉय करते कई बार देखा गया। रणबीर, करीना-करिश्मा के पापा रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर के बेटे हैं।
49
सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के बीच भाई-बहन का प्यार अक्सर देखने को मिलता है। दोनों कजिन है लेकिन इनके बीच सगे भाई-बहन जैसा प्यार है। बता दें कि के पापा यानी अनिल कपूर और बोनी कपूर सगे भाई है।
59
काजोल और अयान मुखर्जी भी बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते हैं। बता दें कि दोनों के पापा यानी सोमू मुखर्जी और देब मुखर्जी सगे भाई है।
69
सोनम कपूर और रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल, रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी बहनें हैं। दोनों भाई-बहन जब भी मिलते है इनके बीच बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
79
आलिया भट्ट और इमरान हाशमी के बीच भी भाई-बहन का रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।
89
टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर भी कजिन भाई-बहन है। बता दें कि अभिषेक, एकता के पापा और गुजरे जमाने के एक्टर जीतेंद्र की बहन मधुबाला के बेटे हैं।
99
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फरहान, जोया अख्तर और फराह-साजिद खान की माएं रिश्ते में बहनें हैं। इसके हिसाब से ये चारों आपस में भाई-बहन हुए। इनमें भी सगे भाई-बहनों वाला प्यार है।