कभी अपने मोटापे को ब्रांड मानने वाले Ram Kapoor को इसलिए घटाना पड़ा वजन, इस 1 काम को करके पाई Fitness

मुंबई. टीवी शोज के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले राम कपूर (Ram Kapoor) 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1 सितंबर, 1973 को दिल्ली में हुआ था। राम कपूर को असली पहचान एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं से मिली। 2011 से 2014 के बीच टेलीकास्ट हुए इस शो में उनके किरदार का नाम भी राम कपूर था। शो में उनकी और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसके जरिए राम ने यह साबित कर दिया था कि जरूरी नहीं कि इंडस्ट्री में सक्सेसफुल होने के लिए आपको स्लिम ट्रीम फिगर की जरूरत हो। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना काफी वजन कम किया और इसके लिए वो 16-16 घंटे भूखे भी रहे। नीचे पढ़ें राम कपूर के वजन कम करने की मजेदार जर्नी...

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2021 4:41 AM IST

17
कभी अपने मोटापे को ब्रांड मानने वाले Ram Kapoor को इसलिए घटाना पड़ा वजन, इस 1 काम को करके पाई Fitness

आपको जानकर हैरानी होगी कि राम कपूर कभी अपने मोटापे को ब्रांड मानते थे। उन्हें लगता था कि उनका बढ़ा वजन ही उनको पॉपुलैरिटी दिला रहा है। हालांकि, बाद में उन्होंने खुद को फैट-टू-फिट किया। 

27

बता दें कि राम कपूर ने 2019 में अचानक ही अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो सोशल मीडिया पर की थी, जिसे देखकर फैन्स शॉक्ड रह गए थे। सामने आई फोटो में वे काफी दुबले नजर आ रहे थे। इस फिटनेस को पाने राम ने जमकर पसीना भी बहाया और भूखे भी रहे।

37

फिटनेस को पाने राम कपूर ने खुद को 16-16 घंटे भूखा रखा। उन्होंने बताया था कि वह सुबह जल्दी उठकर बिना कुछ खाए सीधा जिम जाते हैं और वहां काफी टाइम तक वर्कआउट करते हैं। वे हर दिन अलग-अलग एक्सरसाइज करते थे।

47

उन्होंने बिना कैलोरी वाला खाना खाया। उन्होंने अचानक खाने पर कंट्रोल नहीं किया बल्कि धीरे-धीरे इसकी आदत डाली ताकि उनकी हेल्थ पर बुरा असर न पड़े। और इस तरह उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया था। उनका वजन कभी करीब 100 किलो हुआ करता था। 

57

बता दें कि एक समय ऐसा था कि राम कपूर एक दिन में 50 सिगरेट पीते थे, लेकिन फिर बेटी ने उनकी ये गलत आदत छुड़वा दी। एक दिन बेटी ने एक एंटी स्मोकिंग एड देखा और उनसे रोते हुए कहा कि आप स्मोकिंग छोड़ दो जिसके बाद उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना शुरू किया।

67

राम कपूर 1997 से टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। उन्हें पहला सफल ब्रेक और पॉपुलैरिटी 2000 में आए सीरियल घर एक मंदिर से मिली। जहां एक ओर इस शो ने उन्हें रील लाइफ में पॉपुलर बनाया।

77

टीवी के साथ-साथ राम फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। मानसून वेडिंग, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, उड़ान, एक मैं और एक तू, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मेरे डैड की मारुति, शादी के साइड इफेक्ट्स, हमशकल्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos