Published : Feb 03, 2022, 01:28 PM ISTUpdated : Feb 03, 2022, 03:06 PM IST
मुंबई. मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर रमेश देव (Ramesh Deo) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे और एक्टर अजिंक्या देव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि रमेश देव का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। पिछले महीने रमेश देव को जी अवॉर्ड्स में देखा गया था, जहां उन्होंने कहा था कि वो 100 साल जिएंगे। लाइफ को लेकर वो काफी पॉजिटिव रहते थे। रमेश देव ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रमेश देव की पत्नी सीमा देव भी एक्ट्रेस रही हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया। अंतिम यात्रा से पहले उनकी बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। देव को अंतिम विदाई देने राज ठाकरे (Raj Thackeray) भी पहुंचे थे। नीचे देखें रमेश देव के दर्शन करने कौन-कौन सेलेब्स पहुंचे...
रमेश देव का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में 30 जनवरी को हुआ था। तीन दिन पहले ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। उनकी पहली फिल्म राजश्री प्रॉडक्शन्स की आरती थी। रमेश ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार्स के साथ काम किया था।
29
रमेश देव को अंतिम विदाई देने पहुंचे राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने उनकी फोटो पर फूलों की माला चढ़ाई। इसके अलावा उन्होंने परिवारवालों को सांत्वना भी दी।
39
राज ठाकरे ने इस मौके पर वहां मौजूद लोगों से बात की। वहीं, उन्होंने रमेश देव के परिवारवालों से भी बातचीत की। इस दौरान ठाकरे भी काफी उदास नजर आए।
49
डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर भी रमेश देव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मांजरेकर काफी उदास नजर आए। वे अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
59
रमेश देव का बेटा अजिंक्य देव भी इस मौक पर मौजूद था। उनके अलावा परिवार और कुछ रिश्तेदार भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
69
बता दें कि इंडियन फिल्म और टेलीविजन के रमेश देव एक थिएटर आर्टिस्ट भी थे। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था।
79
करियर की शुरुआत रमेश देव ने 1955 में की थी। उन्होंने करीब 450 फिल्में में काम किया था। इसके अलावा टीवी सीरीज, डॉक्यूमेंट्रीज और कई फीचर फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था।
89
रमेश देव की अंतिम यात्रा कुछ देर पहले ही शुरू हुई। उनकी अर्थी को बेटे ने कांधा दिया। इस मौके पर कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद थे।
99
रमेश देव की अंतिम यात्रा में शामिल होने किरण कुमार और रजा मुराद जैसे स्टार्स भी पहुंचे। सभी ने उनके अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।