बता दें कि रणबीर कपूर और दीपिका अपने पास्ट को भुलाकर बहुत आगे बढ़ गए हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के काम को सम्मान देते हैं। आलिया और रणवीर सिंह के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। माना जा रहा है कि रणबीर की एक्स दीपिका आलिया को नए जीवन की शुभकामना देने पहुंचेंगी।