Alia Bhatt Mehendi: पूजा भट्ट ने भी रचाई हाथों में मेहंदी, पापा महेश भट्ट कुछ ऐसे आए नजर

Published : Apr 13, 2022, 04:22 PM ISTUpdated : Apr 13, 2022, 04:26 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (alia bhatt-Ranbir kapoor) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी रखी गई है। मेहंदी की रस्म पूरी हो गई है। शादी की रस्म शुरू होने से पहले गणेश पूजन किया गया। मेहंदी सेरेमनी में आलिया और रणबीर कपूर के परिवार वास्तु हाउस पहुंचे। आलिया की सौतेली बहन पूजा भट्ट (Pooja bhatt)  भी मेहंदी सेरेमनी में शामिल हुईं। इनके साथ पापा महेश भट्ट (Mahesh bhatt) भी नजर आए। आइए नीचे देखते हैं पूजा भट्ट किस अंदाज में बहन की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंची..

PREV
16
Alia Bhatt Mehendi: पूजा भट्ट ने भी रचाई हाथों में मेहंदी, पापा महेश भट्ट कुछ ऐसे आए नजर

पूजा भट्ट अपने डैड महेश भट्ट के साथ एक कार में मेहंदी सेरेमनी में पहुंची। इस दौरान कार के अंदर से उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

26

पूजा भट्ट ने येलो सूट पहन रखा था। इसके साथ ही मैचिंग हैंडबैग कैरी की हुई थी। गले में हार और खुले बालों में वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

36

पूजा भट्ट भी हाथों में मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। उन्होंने हथेली पर छोटा सा गुलाब बनवाए हुई थी। उन्होंने पैपराजी को मेहंदी दिखाकर हिंट दिया कि आलिया के हाथों में भी रणबीर के नाम की मेहंदी लग गई है।

46

वहीं महेश भट्ट व्हाइट कुर्ता पजामा में नजर आए। कार में वो बेहद शांत बैठे दिखाई दिए। उन्होंने भी अपने हाथों में मेहंदी लगवाई थी। 

 

56

येलो कुर्ता पजामा में करण जौहर भी आलिया की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे। बता दें कि करण जौहर ने ही आलिया को लॉन्च किया था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से महेश भट्ट की लाडली ने बालीवुड में कदम रखा था। मूवी सुपरहिट रही थी।

66

13 अप्रैल से शादी की रस्मों को कपल ने इस लिए शुरू किया क्योंकि ऋषि कपूर ने 13 अप्रैल 1979 के दिन ही नीतू कपूर से सगाई की थी। नीतू कपूर ने अपने बेटे की शादी की रस्मों को शुरू कराने के लिए इस स्पेशल दिन को चुना। 

और पढ़ें:

रणबीर-आलिया की शादी में मुकेश भट्ट और रणधीर कपूर को नहीं मिला न्योता! जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

SARA ALI KHAN की सामने आई बचपन की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- OMG ये तो बिल्कुल तैमूर जैसी दिख रही हैं

Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल

Recommended Stories