PHOTOS: रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में सजधज कर पहुंची नीतू सिंह, मल्टी कलर साड़ी-हैवी नेकलेस में आई नजर

Published : Apr 13, 2022, 03:57 PM IST

मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की रस्में शुरू हो गई है। कपूर खानदान से जुड़ा करीब-करीब हर मेंबर यहां दिख रहा है। इनके अलावा आलिया-रणबीर के कुछ करीबी दोस्त भी वेन्यू पर स्पॉट हुए। वहीं, बेटे की मेहंदी सेरेमनी में नीतू सिंह (Neetu Singh) सजधज कर पहुंची। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे मल्टी कलर की साड़ी, हैवी नेकलेस और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। नीतू के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा सहानी भी स्पॉट हुए। रिद्धिमा ने चमकीला लहंगे के साथ हीरो जड़ा हैवी नेकलेस कैरी कर रखा था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इनके अलावा कपूर खानदान से जुड़े और भी कई फैमिली मेंबर्स नजर आए। नीचे देखें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स की फोटोज...

PREV
17
PHOTOS: रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी में सजधज कर पहुंची नीतू सिंह, मल्टी कलर साड़ी-हैवी नेकलेस में आई नजर

मल्टी कलर साड़ी पहने नीतू सिंह बेहद खुश नजर आई। कार में बैठी नीतू सिंह ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ भी हिलाया। उनके साथ नातिन समायरा भी जो थोड़ी परेशान नजर आई।

27

रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा सहानी भी इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आई। उन्होंने सिल्वर कलर का चमकीला लहंगा कैरी कर रखा था। खुले बाल के साथ उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आई।

37

होने वाली दुल्हन आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट भी इस मौके पर नजर आए। महेश के साथ उनकी बेटी पूजा भट्ट भी थी। पूजा ने मल्टी कलर का सलवार सूट पहन रखा था। 

47

रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन का बेटा अरमान जैन चोटिल हैं, फिर भी बड़े भैया की शादी में बैसाखी के सहारे पहुंचा। वहीं, अरमान की पत्नी अनीशा मल्होत्रा गुलाबी लहंगा में खूबसूरत दिखी।

57

नीतू सिंह की ननद और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन भी बनठन कर भतीजे की शादी के फंक्शन में पहुंची। उनकी भी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

67

रणबीर कपूर का बचपन का दोस्त अयान मुखर्जी भी यार की शादी में ऑफ व्हाइट कलर का पजामा-कुर्ता पहन पहुंचे। बता दें कि रणबीर-आलिया, अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम कर रहे है। 

77

करन जौहर पीले रंग का एम्ब्रायडरी किया पजामा-कुर्ता पहन आलिया भट्ट के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे। बता दें कि करन ने ही आलिया को बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। 

 

ये भी पढ़ें
आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग

फेरों से पहले इस शख्स ने रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को दिया खास तोहफा, इशारों-इशारों में लगा दी शादी पर मुहर

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की डेट, कहां होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन, कौन-कौन गेस्ट होगा शामिल, जानें सबकुछ

Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल

कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने

Recommended Stories