- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- PHOTOS: बेहद खूबसूरत हैं कपूर खानदान की ये 11 बहुएं लेकिन लाइमलाइट और फिल्मों से दूर हैं 6
PHOTOS: बेहद खूबसूरत हैं कपूर खानदान की ये 11 बहुएं लेकिन लाइमलाइट और फिल्मों से दूर हैं 6
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी करके बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। बता दें कि आलिया, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग फेरे लेने के बाद इस खानदान की चौथी पीढ़ी की बहू बनी हैं। रणबीर, पृथ्वी राज कपूर की चौथी पीढ़ी है और आलिया इस चौथी पीढ़ी की बहू कहलाएंगी।आपको बता दें कि इस खानदान में एक से बढ़कर एक खूबसूरत बहुएं हैं, इनमें से कुछ तो लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन कुछ बहुओं के बारे में बेहद कम ही लोग जानते हैं। नीचे देखें कपूर खानदान की खूबसूरत बहुओं की फोटोज और पढ़ें उनके बारे में...

ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग शादी करने जा रहे हैं। इन दिनों कपल की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। शादी की रस्मों की शुरुआत 13-14 अप्रैल को होगी। मेहंदी-हल्दी और संगीत सेरेमनी में घरवाले धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
राज कपूर के बड़े रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर और डायरेक्टर कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया। उन्होंने 1971 में बबिता से शादी की। कपल की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर है।
रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। ऋषि ने नीतू सिंह से 1980 में शादी की। कपल के दो बच्चे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर है।
राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर एक्टिंग से किनारा कर लिया। उन्होंने 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
पिता पृथ्वी राज कपूर के बाद राज कपूर ने फिल्मों में नाम कमायाय़ उन्होंने बहुत कम उम्र में ही एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की कमान भी संभाल ली थी। उन्होंने 1946 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी की। कपल के पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर और रितु कपूर है।
राज कपूर के छोटे भाई शम्मी कपूर अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर में से एक माने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। उन्होंने 1955 में गीता बाली से शादी की। कपल के दो बच्चे आदित्य कपूर और कंचन कपूर है। हालांकि, पत्नी गीता बाली की मौत के बाद उन्होंने नीला देवी से दूसरी शादी की थी।
छोटे भाई शशि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी स्टाइल और शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1958 में जेनिफर से शादी की। कपल के तीन बच्चे करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर है।
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य कपूर फिल्मी दुनिया से दूर ही रहे। उन्होंने एकाध फिल्मों में ही काम किया। उन्होंने 1082 में प्रीति से शादी की। कपल के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर और तुलसी कपूर है।
शशि कपूर के बेटे करन कपूर ने कुछ फिल्मों में काम किया। लेकिन वे पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने लोर्ना से शादी की। कपल के दो बच्चे आलिया कपूर और जॉच कपूर है।
शशि कपूर के छोटे बेटे कुणाल कपूर भी कुछ फिल्मों में नजर आए। लेकिन वे भी एक्टिंग की दुनिया में खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने शीना सिप्पी से शादी की थी लेकिन फिर उनका तलाक हो गया। कपल के दो बच्चे जहान कपूर और सायरा कपूर है।
कपूर खानदान की नींव कहे जाने वाले पृथ्वी राज कपूर परिवार में ऐसे पहले शख्स है, जिन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में किया। 1923 में उन्होंने रामसरनी से शादी की थी। कपल के 4 बच्चे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और उर्मी कपूर है।
Gadar की सकीना ने गर्मी में बढ़ाया तापमान, पूल किनारे बिकिनी, भीगे बाल और गॉगल में दिए कातिलाना पोज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।