Published : Aug 26, 2020, 05:39 PM ISTUpdated : Aug 27, 2020, 09:48 AM IST
मुंबई. कोरोना काल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कुछ बुरी और कुछ अच्छी खबरें लगातार सुनने को मिल रही है। इसी बीच फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी अब 2021 के लिए टल गई है। पहले दोनों सुपरस्टार इस साल दिसंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस सहित अन्य कारणों को ध्यान में रखते हुए इसे फिलहाल टालने का फैसला किया गया है। हालांकि, कपूर फैमिली की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
खबरें तो यह भी है कि आलिया ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर सब्यसाची से लहंगा भी डिजाइनर करने को कहा था लेकिन अब उन्होंने इसे भी होल्ड पर रखवा दिया है।
28
इस साल अप्रैल में जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो आलिया और कपूर परिवार के लिए एक लिए यह एक दुःख की घड़ी है। हाल ही में नीतू सिंह का जन्मदिन भी पूरे कपूर खानदान के साथ मनाया गया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। फैंस भी इस शादी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं।
38
खबरों की मानें तो कुछ महीनों पहले एक एस्ट्रोलॉजर ने आलिया की कुंडली देखते हुए इस शादी में आ रही अड़चनों के बारे में बताया था।
48
वैदिक ज्योतिषाचार्य आचार्य विनोद कुमार के मुताबिक, आलिया और रणबीर की कुंडली कहती है कि इनकी शादी अक्टूबर, 2019 से लेकर 2020 के अंत तक होने की प्रबल संभावना है।
58
शुक्र वह ग्रह है जो प्यार और रोमांस की ओर इशारा करता है और दोनों की ही कुंडलियों में सितारे बेहद सकारात्मक हैं। हालांकि आलिया भट्ट की कुंडली एक समस्या की ओर इशारा कर रही है, जिससे कुछ भ्रम या गलतफहमी के हालात पैदा हो सकते हैं। इस वजह से शादी में देरी हो सकती है।
68
बता दें कि रणबीर और आलिया दोनों के ही कई ब्रेकअप हो चुके हैं। शादी में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है, क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे को समझने में काफी समय दे रहे हैं।
78
बता दें कि आलिया-रणबीर मई, 2018 में हुई सोनम कपूर की शादी में साथ पहुंचे थे। यहीं से दोनों के अफेयर की खबरों पर मुहर लगी थी।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया पहली बार एकसाथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में हैं।