एंटरटेनमेंट डेस्क. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 40 साल के हो गए है। उन्होंने देर रात घर पर ही अपने खास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड से जुड़े उनके कई दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए। रणबीर के घर हुई उनकी बर्थडे पार्टी में मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी खासतौर पर पहुंची। वहीं उनका जिगरी दोस्त आकाश अंबानी (Akash Ambani) पत्नी श्लोका मेहता के साथ जश्न में शामिल होने पहुंचे। पार्टी में पहुंचे सेलेब्स की ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीचे देखें रणबीर कपूर को बर्थडे विश करने कौन-कौन स्टार्स उनके घर पहुंचा...
आपको बता दें कि रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को कपूर खानदान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। हाल ही में आई उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।
28
दोस्त को जन्मदिन की बाधई देने आदित्य रॉय कपूर भी पहुंचे। देर रात आदित्य, रणबीर कपूर के घर के बाहर अपनी कार में नजर आए।
38
अपनी जीजा रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शामिल होने साली शाहीन भट्ट भी पहुंची। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि शाहीन अपने मोबाइल में बिजी नजर आ रही है।
48
रणबीर कपूर के खास दोस्त और मेंटर में से एक करन जौहर भी देर रात उनके घर पहुंचे। इस मौके पर करन स्टाइलिश लुक में नजर आए।
58
डायरेक्टर लव रंजन भी इस मौके पर नजर आए। आपको बता दें कि रणबीर कपूर, लव रंजन की एक अनटाइटल फिल्म में काम कर रहे है।
68
फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर और रणबीर कपूर के जिगरी दोस्त अयान मुखर्जी भी बर्थडे पार्टी में पहुंचे। अयान ने कार में बैठे-बैठे ही कैमरामैन को पोज दिए।
78
वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन पत्नी जाह्नवी के साथ रणबीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे। पति-पत्नी दोनों ही फोटोग्राफर्स से बचते नजर आए।
88
बेटे रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देने मां नीतू कपूर भी देर रात पहुंची। नीतू ने कार में बैठे-बैठे में ही कैमरामैन को देखकर हाथ हिलाया।