मां से ज्यादा रणबीर कपूर को थी गर्लफ्रेंड आलिया की फिक्र, अकेले ही भटकती नजर आई नीतू सिंह

Published : Jan 02, 2021, 04:42 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 10:33 AM IST

मुंबई. कोरोना (corona) काल में भी नए साल का स्वागत देश-दुनिया में धूमधाम से किया गया। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स ने नए साल का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाया। कपूर और भट्ट फैमिली ने रणथंभौर (ranthambore) में नए साल का जश्न मनाया। 3 दिन रणथंभौर में गुजारने के बाद पूरी फैमिली शनिवार को मुंबई लैट आई। एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर (ranbir kapoor), आलिया भट्ट (alia bhatt), नीतू सिंह (neetu singh), शाहिन भट्ट (shaheen bhatt), सोनी राजदान (soni razdan), अयान मुखर्जी स्पॉट हुए। सभी सेलेब्स की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन्हीं के साथ रणवीर सिंह (ranveer singh) और दीपिका पादुकोण (deepika padukone) भी वापस मुंबई लौट आए। कपल भी एयरपोर्ट (airport) पर नजर आया। इनके अलावा सारा अली खान भी एयरपोर्ट पर नजर आई।

PREV
19
मां से ज्यादा रणबीर कपूर को थी गर्लफ्रेंड आलिया की फिक्र, अकेले ही भटकती नजर आई नीतू सिंह

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर मां नीतू सिंह से ज्यादा गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का ध्यान रख रहे थे। वे आलिया के साथ गाड़ी का इंतजार में खड़े वहीं नीतू सिंह अकेले ही भटक रही थी। 

29

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद रणबीर कपूर पूरे वक्त आलिया भट्ट का ख्याल रखते नजर आए। इस दौरान दोनों ने चेहरे पर मास्क और गॉगल पहन रखा था।

39

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद नीतू सिंह अपनी गाड़ी के हैरान-परेशान नजर आई। नीतू ने भी चेहरे पर मास्क लगा रखा था। 

49

नीतू सिंह बेटे के दोस्त अयान मुखर्जी के साथ एयरपोर्ट से बाहर आई। इस दौरान रणबीर, आलिया के साथ ही व्यस्त दिखे।

59

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहिन भट्ट एक साथ एयरपोर्ट से बाहर आई। दोनों ने कपूर फैमिली के साथ खूब एन्जॉय किया।

69

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सोनी राजदान और नीतू सिंह दोनों ही परेशान नजर आई। दरअसल, दोनों ही अपनी-अपनी कारों को देकर परेशान थी।

79

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रणथंभौर में नया मनाकर शनिवार को मुंबई लौट आए। दीपिका बकायदा हाथ हिलाकर फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया।

89

रणवीर सिंह ने जहां सफेद स्वेट शर्ट पहन रखी थी वहीं दीपिका हाईनेट स्वेट शर्ट में नजर आई। कपल ने काले रंग का मास्क लगा रखा था और दोनों ने ही गॉगल भी पहन रखा था।

99

सारा अली खान नए साल का जश्न मनाकर लौट आई है। वे भी क्रीम कलर के सलवार सूट में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उन्होंने पिंक कलर का बैग भी कैरी कर रखा था। 
 

Recommended Stories