रणबीर की दुल्हन बनने से पहले आलिया भट्ट 6 बार शादी के जोड़े में आ चुकी हैं नजर,हर रंग में लगी परफेक्ट

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) ट्रेडिशनल हो या फिर वेस्टर्न हर लुक्स में खूबसूरत लगती हैं। वो अपने आउटफिट और फैशन सेंस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। अदाकारा रणबीर की दुल्हन बनने जा रही हैं। लेकिन पहली बार आलिया दुल्हन के लिबास में नजर नहीं आएंगी। इससे पहले भी वो कई बार शादी के जोड़े में दिख चुकी हैं। रील लाइफ में वो कई बार वेडिंग लुक्स गोल देते नजर आई हैं। रीयल लाइफ में जब वो दुल्हन बनेंगी तो उनका लुक्स रिल लाइफ से मिलता जुलता ही होगा। आइए नीचे देखते हैं 6 ब्राइडल लुक्स....

Nitu Kumari | / Updated: Apr 09 2022, 06:10 AM IST

17
रणबीर की दुल्हन बनने से पहले आलिया भट्ट 6 बार शादी के जोड़े में आ चुकी हैं नजर,हर रंग में लगी परफेक्ट

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर 14 से 17 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेमेंट जारी नहीं किया है।

27

'कलंक 'मूवी में आलिया भट्ट दुल्हन के जोड़े में दिखीं। वो रेड लंहगे के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। जिसमें रानी हार, चांदबाली चोकर, हैवी मांग टीका, ईयरिंग्स, नेकलेस्ट पहनी थी। इस मूवी में आलिया दुल्हन लुक में बेहद ही हसीन नजर आईं। हालांकि अदाकारा की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 

37

टीवी एड के लिए आलिया भट्ट ने दुल्हन का लिबास पहना था। वो पिंक महरून फ्लोरल लहंगा में दिखीं। हाथों में मेहंदी लगाकर पूरे लुक को कंप्लीट करती दिखीं थी। 

47

आलिया भट्ट साउथ इंडियन दुल्हन के रूप में भी दिख चुकी हैं। फिल्म '2 स्टेट्स' में वो रेड ऑरेज साड़ी में दिखीं। कमरबंध और गोल्ड चोकर पहनकर दुल्हन के लुक को पूरा की थी। बालों में गजरा और सिंपल मांग टीका में वो बेहद क्यूट लग रही थीं। 
 

57

आलिया भट्ट अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राजी'में भी दुल्हन के लिबास में नजर आई थी। मुस्लिम दूल्हन के रूप में दिखीं अदाकार ने मैरुन कुर्ता शरारा सेट पहना था। इसके साथ इन्होंने स्काई ब्लू दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इस लुक में वो बेहद सुंदर लग रही थीं।

67

एक ब्रांड के विज्ञापन में भी आलिया दुल्हन के जोड़े में दिखीं। उन्होंने मैरून कलर का गोल्डन जरदोजी वर्क वाला लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गले में हार और मांग टीका पहनी थी। नथिया और माथे पर बिंदी के साथ वो इतनी खूबसूरत लग रही थी निगाहें उनपर ही जाकर टिक जा रही थीं।

77

 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी आलिया बिंदास दुल्हन बनी नजर आईं। उन्होंने पिंक गोल्डन लहंगा पहना था। बालों को खोलकर और काला चश्मा लगाकर वो बिंदास डांस करती दिखी थीं।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos