पूजा और महेश भट्ट ने इतना प्रताड़ित किया कि देश तक छोड़ना पड़ा था, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के अफेयर के किस्सा अक्सर सुनने को मिलते हैं। इनमें से कुछ ने अपना रिश्ता कायम किया लेकिन कुछ के रिश्ते टूट गए। कईयों के रिश्ते तो लड़ाई-झगड़े और प्रताड़ना तक पहुंच गए थे। इन्हीं में एक रिश्ता है रणवीर शौरी और पूजा भट्ट का। रणवीर का नाम कुछ साल पहले पूजा भट्ट के साथ जुड़ा था। इन दोनों के रिश्ते ने काफी चर्चाएं बटोरी लेकिन इसका अंत काफी बुरा रहा था। मीडिया खबरों की मानें तो रणवीर और पूजा के बीच लड़ाई होने लगी थी, जिसके बाद इन्होंने अलग होने का फैसला किया। कुछ मीडिया आर्टिकल्स में रणवीर के ऊपर यह आरोप लगाया गया कि वो पूजा भट्ट को प्रताड़ित करते थे।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2020 1:04 PM IST / Updated: Sep 02 2020, 10:36 AM IST

17
पूजा और महेश भट्ट ने इतना प्रताड़ित किया कि देश तक छोड़ना पड़ा था, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हाल में एक ऐसा ही आर्टिकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इसमें पूजा भट्ट की लव लाइफ के बारे में जानकारी दी गई है।

27

जब रणवीर ने यह आर्टिकल पढ़ा तो उन्होंने लोगों को अपने और पूजा भट्ट के रिश्ते की सच्चाई बताने का फैसला किया। उन्होंने आर्टिकल पढ़ने के बाद कहा कि उन पर हमेशा यह आरोप लगता रहा है कि उन्होंने पूजा भट्ट को प्रताड़ित किया लेकिन असलियत इससे उलट है। असल में इस रिलेशन के दौरान वो प्रताड़ित हुए थे।

37

रणवीर ने ट्वीट किया- इस तरह के आर्टिकल्स मेरा नाम खराब करने और पीआर एक्सरसाइज का नमूना हैं, जो मीडिया द्वारा मुझे टारगेट करने के लिए लिखवाए जाते रहे हैं। किसी भी मीडिया हाउस ने मुझसे इन आरोपों पर सफाई लेने की जरूरत नहीं समझी। इन रिपोर्ट्स के अनुसार मैंने परेशान किया है जबकि सच्चाई यह है कि मुझे परेशान किया गया है। 

47

यूजर ने एक और ट्वीट किया और बताया कि कैसे मनीष मखीजा की फोटो को रणवीर की फोटो बताया गया है। इस पर रणवीर ने लिखा- फोटो में दिखाई दे रहा यह व्यक्ति इस घटना के पहले तक मेरा बेस्ट फ्रेंड हुआ करता था और इसके बाद उससे 2003 में पूजा भट्ट शादी कर ली। 2014 में दोनों का तलाक हो गया।
 

57

वहीं, रणवीर शौरी का भी कुछ महीने पहले कोंकणा सेन शर्मा से तलाक हुआ है। इन दोनों ने 2010 में शादी की थी।
 

67

रणवीर एक इंटरव्यू में भी इस घटना का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 2002-2005 में जब ये सब हुआ तो उन्हें कुछ वक्त के लिए देश छोड़ना पड़ा था। 

77

उन्होंने बताया था कि ये लोग पावरफुल थे और मीडिया में उनके बारे में कई झूठ कहे गए। माहौल काफी खराब हो गया था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos