Published : Jul 05, 2020, 08:13 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 12:32 PM IST
मुंबई। रणवीर सिंह 35 साल के हो गए हैं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। हालांकि उन्हें असली पहचान 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से मिली। भले ही रणवीर इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में पॉपुलर हुए लेकिन खुद रणवीर सिंह अपनी मां को कभी भी ये फिल्म नहीं दिखाना चाहते थे। हालांकि उनकी मां जिद पकड़ कर बैठी थीं कि वो ये फिल्म जरूरी देखेंगी।
रणवीर सिंह की मां जिद पर अड़ी रहीं और मजबूरी में बेटे को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' दिखानी पड़ी। हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन देखते ही रणवीर की मां सन्न रह गई थीं और फिर बेटे को काफी देर तक सीने से लगाए रोती रही थीं।
210
रणवीर के मुताबिक, उनकी मां को वैसी फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं, जिनमें रणवीर द्वारा निभाए गए किरदार की मौत हो जाती है। 'बाजीराव मस्तानी' के क्लाइमेक्स सीन में रणवीर यानी बाजीराव की मौत हो जाती है। फिल्म का ये सीन देखकर उनकी मां बेहद दुखी हो गईं थी और फिर बेटे को आधे घंटे तक सीने से लगाए रही थीं।
310
हालांकि बाद में रणवीर की मां ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरे बेटे के बिना 'बाजीराव मस्तानी' बन ही नहीं सकती थी। बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के किरदारों की भी खूब तारीफ हुई थी।
410
रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन हैं। रणवीर की मां अंजू भवनानी सोनम की मां सुनीता कपूर की बहन लगती हैं। इस रिश्ते से सोनम-रणवीर भाई-बहन हुए। वैसे, अनिल कपूर और सोनम कपूर जैसे स्टार्स से जुड़े होने के बावजूद भी रणवीर को अपना पहला ब्रेक पाने के लिए 3 साल स्ट्रगल करना पड़ा था।
510
बतौर एक्टर करियर की शुरुआत करने से पहले रणवीर सिंह एक विज्ञापन कपंनी में कॉपी एडिटर के पद पर काम करते थे। 3 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद जब रणवीर को प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने 'बैंड बाजा बारात' फिल्म का ऑफर दिया, तो वे बेहद इमोशनल हो गए थे। कहा जाता है कि ऑफर मिलने के बाद वे कॉरिडोर में जाकर खूब रोए थे।
610
रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी का अंजू भवनानी है। उनकी एक बड़ी बहन रितिका भी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं।
710
रणवीर की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। एक बार वे एक बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे तो उनकी दादी ने रणवीर से कहा कि वहां पर डांस जरूर करना। इतना सुनते ही वे लॉन में गए और ‘चुम्मा-चुम्मा दे दे’ गाने पर डांस करने लगे।
810
स्कूल डेज़ से ही रणवीर की दिलचस्पी स्टेज परफॉर्मेंसेज में थी। वे हमेशा मोनो एक्टिंग किया करते थे। उन्होंने कई प्राइज़ भी जीते। जब रणवीर कॉलेज में गए तब भी खूब शरारतें किया करते थे। वे अकसर सेलेब्स के फिल्मी किरदारों को कॉपी कर दूसरों को खूब हंसाया करते थे।
910
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के सेट पर रणवीर ने अनुष्का को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी। दरअसल, एक सीन में रणवीर और अनुष्का को झगड़ा करना था। ऐसे में जब दोनों ये सीन कर रहे थे तो रणवीर शॉट में इतना डूब गए कि वो अपनी एनर्जी को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने अनुष्का को थप्पड़ मार दिया।
1010
पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह। दोनों ने नवंबर, 2018 में इटली में शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।