रणवीर सिंह ने 11 साल में कीं सिर्फ 13 फिल्में फिर भी हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, 9 Cr. की तो CAR हैं

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 36 साल के हो गए हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी, मम्मी अंजू भावनानी और बड़ी बहन रितिका भावनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा के रियल स्टेट व्यापारी हैं। रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 30 मिलियन डॉलर यानी (224 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है। इसके साथ ही रणवीर को लग्जरी कारों का भी शौक है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2021 7:26 AM IST

18
रणवीर सिंह ने 11 साल में कीं सिर्फ 13 फिल्में फिर भी हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, 9 Cr. की तो CAR हैं

रणवीर की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास 3 आलीशान बंगले हैं। उन्होंने अपने 11 साल के फिल्मी करियर में महज 13 फिल्मों में काम किया है। लेकिन शान-ओ-शौकत के मामले में वो किसी ए-लिस्टर बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं।

28

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह का गोवा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। 

38

इसके अलावा उनके पास प्रभादेवी, मुंबई में भी एक सी-फेसिंग फ्लैट है, जिसे उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा रणवीर के पास एक विंटेज मोटर साइकिल है, जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए हैं। 

48

रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) जैसी कारें हैं।

58

एस्टन मार्टिन जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में दिखाई जाने वाली कल्ट कार है। रणवीर के पास जहां एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे हैं वहीं, उनके पास जूतों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। उनके कलेक्शन में करीब एक हजार जूते हैं, जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से ज्यादा है। 

68

बता दें कि 3 साल तक स्ट्रगल करने के बाद रणवीर को 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात ऑफर हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा लीड एक्ट्रेस थी। बता दें कि रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है, जिसमें वे क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
 

78

रणवीर सिंह ने अपने नाम से भवनानी इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि इसके साथ उनका नाम बहुत लंबा है और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं मिलेगी। 

88

रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल', 'रामलीला', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'सिंबा', 'गली ब्वॉय' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 83 और जयेशभाई जोरावर हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos