बिना शर्ट के कोट पहने और 2 चोटी में दिखे रणवीर सिंह तो उड़ा मजाक, एक बोला- कुछ लड़कियों के लिए भी छोड़ दो

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में एकमात्र रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ही ऐसे एक्टर है जिन्हें अपने लुक पर एक्सपेरिमेंट करने का सबसे ज्यादा शौक है। वे कभी भी कुछ भी पहने नजर आ जाते हैं। और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका मजकर मजाक भी बनता है। अमूमन वे चमकीले और भड़कीले रंगों के आउटफिट्स में नजर आ चुके हैं। फैंस ने कई बार उनका मजाक ये कहकर उड़ाया है कि वे पत्‍नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के कपड़े पहन लेते हैं लेकिन उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, कुछ घंटे पहने रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस बार उनका लुक देख लोग हक्के-बक्के रह गए। एक तो उन्होंने बिना शर्ट के काले रंग का धारीदार कोट-पेंट पहन रखा था और ऊपर से दो चोटियां भी बना रखी थी। बड़ा सा गॉगल लगाए रणवीर को देखकर लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। नीचे देखे रणवीर सिंह के नए लुक की फोटोज और अन्य सेलेब्स कहां-कहां स्पॉट हुए...

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2021 10:20 AM IST

17
बिना शर्ट के कोट पहने और 2 चोटी में दिखे रणवीर सिंह तो उड़ा मजाक, एक बोला- कुछ लड़कियों के लिए भी छोड़ दो

रणवीर सिंह को अजीबोगरीब लुक में देख फैन्स उनका मजाक उड़ाने से पीछ नहीं हट रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ लड़कियों के लिए छोड़ दो। एक अन्य बोला- इसके दिमागी संतुलन पूरी तरह से हिल चुका है। एक बोला- कार्टून लग रहा है दो चोटी वाला रणवीर सिंह। 

27

इसी तरह रणवीर सिंह के लुक को देख किसी ने जोकर तो किसी ने मुर्गा कहा। वहीं, उनकी चोटी को देखकर एक ने नारियल का पेड़ तक कह दिया। एक बोला- ये आदमी है या क्या है, दीपिका ने भी क्या ढूंढा है।

37

बढ़े दिनों बाद ईशा गुप्ता एयरपोर्ट पर नजर आई। बिना मेकअप उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने चेहरे से मास्क हटाकर कैमरामैन को पोज दिए।

47

परिणीति चोड़पा खार में एक सैलून के बहार नजर आई। इस दौरान उन्होंने काले रंग की बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी। वे गॉगल और मास्क लगाए स्पॉट हुई। 
 

57

उल्टी कैप, नीले रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहने कार्तिक आर्यन जुहू में स्पॉट हुए। उन्होंने बकायदा दोनों हाथ जोड़कर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। 

67

सफेद टी-शर्ट और जीन्स में एक्टर विजय वर्मा एयरपोर्ट पर नजर आए। हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ फिल्म डार्लिंग्स की शूटिंग पूरी की है।

77

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान खार में नजर आई। वे कैमरामैन को देखते ही कार से निकरकर तेजी आगे बढ़ गई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos