पति नहीं था साथ तो मोबाइल में फोटो देख रवीना टंडन ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, लाल शरारा पहने में आई नजर

Published : Nov 05, 2020, 11:16 AM ISTUpdated : Nov 09, 2020, 09:59 AM IST

मुंबई. दुनियाभर में करवा चौथ (karva chauth) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ये त्योहार हर आम और खास के लिए मायने रखता है। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस उत्सव को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आई। ज्यादा एक्ट्रेसेस ने लाल रंग का जोड़ा पहना। रवीना टंडन, काजल अग्रवाल, काजोल, शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाली बंद्रे तक का खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बात रवीना टंडन (raveena tandon) की करें तो उन्हें पति अनिन थडानी के बिना ही अपना करवा चौथ मनाना पड़ा।  

PREV
111
पति नहीं था साथ तो मोबाइल में फोटो देख रवीना टंडन ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, लाल शरारा पहने में आई नजर

दरअसल रवीना के पति शहर में नहीं थे इसलिए उन्होंने मोबाइल फोन से पति के दर्शन कर अपना व्रत खोला था। पूजा की। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। इतना ही नहीं रवीना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

211

रवीना ने पति का चेहरा देख अपने ही हाथों में पानी पीकर व्रत खोला।

311

रवीना ने इस दौरान सुर्ख लाल रंग का शरारा पहना था। बालों में गजरा, बड़े-बड़े झुमने और लाल लिपस्टिक में उनका ओवरऑल लुक कमाल का लग रहा था।

411

शिल्पा शेट्टी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। उन्होंने अपने बंगले के बाहर फोटोग्राफर्स को पोज दिए।

511

शिल्पा लाल रंग की साड़ी और खुले बालों में खूबसूरत नजर आई।

611

थाली में दीया जलाकर पूजा करने पहुंची थी शिल्पा शेट्टी।

711

सोनाली बेंद्रे पति गोल्डी बहल के साथ नजर आई। उन्होंने करवा चौथ पर रानी कलर का सूट पहना था।

811

नई नवेली दुल्हन काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पहले करवा चौथ फोटोज शेयर कीं। पोस्ट की गई सेल्फी में काजल लाल रंग की साड़ी पहने बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं।

911

काजोल में पति अजय देवगन के बिना ही करवा चौथ मनाया। काजोल इस वक्त बेटी के साथ सिंगापुर में है और अजय मुंबई में ही है।

1011

करवा चौथ पर पत्नी बिपाशा बसु को किल करते नजर आए करन सिंह ग्रोवर।

1111

गुलशन कुमार की बहू दिव्या कुमार खोसला पिंक कलर के सूट और गॉगल पहने नजर आई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories