Published : Feb 22, 2022, 01:01 PM ISTUpdated : Feb 22, 2022, 01:03 PM IST
मुंबई। रवीना टंडन (Raveena Tandon) की शादी को 18 साल हो चुके हैं। उन्होंने 18 साल पहले 22 फरवरी, 2004 को बिजनेसमैन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थड़ानी संग सात फेरे लिए थे। रवीना की शादी उदयपुर के जग मंदिर पैलेस में पंजाबी-सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। रवीना टंडन अब दो बच्चों की मां हैं। बेटी का नाम राशा, जबकि बेटे का रणबीरवर्धन है। रवीना के दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वैसे, खूबसूरती की बात करें तो रवीना की बेटी राशा उनसे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। शादी के एक साल बाद ही हुआ रवीना की बेटी का जन्म..
रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) का जन्म 16 मार्च, 2005 को हुआ था। बेटी के 16वें जन्मदिन पर रवीना ने सोशल मीडिया पर राशा के बचपन की कुछ क्यूट फोटोज शेयर की थीं।
28
इन तस्वीरों में मां-बेटी की क्लोज बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए रवीना ने एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- तुम इतनी जल्दी बड़ी हो गईं हो...16, मेरी बेबी हैप्पी बर्थडे।
38
बता दें कि राशा अपनी मां रवीना (Raveena Tandon) के बेहद करीब हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। कुछ दिनों पहले रवीना अपनी बेटी के साथ एक वेडिंग फंक्शन में भी नजर आई थीं। मां-बेटी दोनों ही कैमरा फ्रेंडली हैं और अक्सर पोज देती नजर आती हैं।
48
राशा फिलहाल अपनी स्कूलिंग कम्प्लीट कर रही हैं। राशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें बॉक्सिंग का शौक है। राशा भले ही शाहरुख की बेटी सुहाना या दूसरे स्टारकिड्स की तरह पार्टीज में नजर नहीं आतीं लेकिन वो अपनी मां के साथ अक्सर वेडिंग फंक्शन में दिखती हैं।
58
बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने फिल्म 'स्टंप्ड' (2003) फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से डेटिंग शुरू की थी। अनिल तलाकशुदा थे। दोनों जल्द ही एक-दूसरे के करीब आ गए और इसी साल सगाई भी कर ली। बाद में रवीना और अनिल थडानी ने 22 फरवरी, 2004 को शादी कर ली।
68
वैसे, रवीना (Raveena Tandon) शादी से पहले ही दो बच्चों की मां बन गई थीं। दरअसल, उन्होंने 21 साल की उम्र में दो बेटियों पूजा और छाया को गोद ले लिया था। रवीना ने अपने दोनों बेटियों को पढ़ाया और फिर दोनों की शादी धूमधाम से की।
78
रवीना (Raveena Tandon) ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 1994 में आई फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान वे अक्षय कुमार के करीब आईं। दोनों के अफेयर शुरू हो गया, लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया।
88
रवीना (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'दावा', 'कीमत', 'बारूद' जैसी कई फिल्में की। हर फिल्म के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं, लेकिन अक्षय उस वक्त दूसरी एक्ट्रेसेस के भी करीब थे। कहा जाता है कि वो रवीना के साथ शिल्पा को भी डेट कर रहे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।