पति की मौत के बाद भी रेखा क्यों और किसके नाम का मांग में लगाती हैं सिंदूर? जानें इसका राज

Published : Oct 10, 2020, 01:55 PM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 12:27 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा आज अपना यानी कि 10 अक्टूबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा उन हीरोइनों में से एक हैं, जो अपने फैंस के लिए आज भी एक पहले हैं। पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। रेखा की शादी हुई लेकिन उन्हें पति का सुख नहीं मिला। शादी के कुछ समय के बाद ही उनके पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी। 

PREV
18
पति की मौत के बाद भी रेखा क्यों और किसके नाम का मांग में लगाती हैं सिंदूर? जानें इसका राज

रेखा के एक्टर विनोद मेहरा के साथ शादी करने की भी खबर आई थी, लेकिन उन्होंने इसे गलत बताया था। रेखा को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रही, लेकिन उनकी ये तलाश मंजिल तक नहीं पहुंची।
 

28

रेखा के जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़े एक राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद सभी जानने की इच्छा रखते होंगे। दरअसल, वो राज कुछ और नहीं बल्कि उनके सिंदूर का है। 

38

रेखा को अक्सर हर छोटे-बड़े ईवेंट में सिंदूर लगाए देखा जाता रहा है। उनके पति का निधन हो चुका है, फिर आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं और क्यों? ये सवाल लगभग उनके सभी फैंस के मन में गूंजता है। लोग सोशल मीडिया पर उनसे पूछते भी हैं। 

48

कुछ समय पहले रेखा की बायोग्राफी 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था। इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है। किताब लॉन्च होने के बाद ये खबर वायरल हुई कि रेखा, संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। कहा गया कि ऐसा किताब में लिखा है।

58

इस खबर के आने के बाद यासीर उस्मान ने खुद सामने आकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, 'ये गलत खबर है। उनकी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है।' लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं।' यसीर ने संजय दत्त और रेखा के अफेयर की अफवाह को लेकर पूरा किस्सा भी बताया था।

68

उन्होंने कहा, 'रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ काम किया था। इसी फिल्म से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है। अफवाहें बढ़ीं तो संजय दत्त ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस खबर को झूठा बताया।'

78

यासीर ने साफ कहा कि संजय और रेखा ने कभी शादी नहीं की थी। इससे साफ है कि रेखा की बायोग्राफी में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है। संजय उन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान थे। रेखा ने सिर्फ उनकी मदद की थी क्योंकि वो भी इस दर्द को झेल चुकी थीं।

88

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू में रेखा ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती है? उन्होंने बताया था कि उनका प्यार अधूरा रह गया। अपने अधूरे प्यार के खातिर वह मांग में सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, बताया जाता है कि इस दौरान रेखा ने किसी का नाम नहीं लिया था।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories