मुंबई. रविवार यानी 13 मार्च की रात को मुंबई में एक जगह सितारों का जमघट लगा। हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड 2022 में कई बड़े सितारे रेड कारपेट इवेंट पर पहुंचे। अवार्ड्स शो में मिलेनियल स्टार्स के साथ खूबसूरत रेखा (Rekha) भी शामिल हुईं, जो अपनी सुनहरी साड़ी में हमेशा की तरह बेहद हसीन लग रही थीं। इसके साथ ही तापसी पन्नू (taapsee pannu), अनन्या पांडेय (ananya pandey), अक्षय कुमार, जावेद जाफरी समेत कई स्टार्स इस इवेंट में पहुंचे।आइए नीचे देखते हैं कौन-कौन से सेलेब्स इस अवॉर्ड शो में नजर आए...
रेखा जहां जाती हैं वहां अपनी खूबसूरती से महफिल बना देती हैं। सारे स्टार्स का लुक एक तरफ और बनारसी साड़ी में वेटरन एक्ट्रेस का लुक एक तरफ। हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022 में रेखा ने पूरी महफिल लूट ली।
210
अवॉर्ड फंक्शन में रेखा ने गोल्डन रंग की साड़ी पहन रखी थीं जिसके साथ एक्ट्रेस ने हमेशा की तरफ बालों में गजरा लगा रखा था। हैवी मेकअप और रेड लिपस्टिक में वो लोगों को घायल करती दिखाई दीं।
310
इशा कोपिकर (Isha Koppikar) भी इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत की। उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट इस खास मौके के लिए चुना था। वो ग्लैमरस अदाएं दिखाती नजर आईं।
410
अनन्या पांडेय भी इस अवॉर्ड शो में पहुंची। 'गहराईयां' फेम ने ब्लैक नेट आउटफिट इस फंक्शन के लिए चुना था। जो आगे से शॉर्ट और पीछे से बेहद लंबी थी। उन्होंने इसके साथ न्यूड मेकअप किया था। लेकिन आंखों को हाइलाइट्स की थी। वो सिजलिंग लुक दे रही थीं।
510
तापसी पन्नू हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड में रेड ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने इसके साथ बालों को बांध रखा था और हैवी मेकअप में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हाथों में रिंग और कानों में एयरिंग डाल कर पूरे लुक को कंप्लीट करती दिखाई दीं।
610
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत किए। उन्होंने हमेशा की तरह इस खास मौके के लिए ब्लैक आउटफिट चुन रखा था। उन्होंने कुर्ता पजामा के साथ ब्लैक जैकेट डाल रखा था।
710
नीलम कोठारी (Neelam Kothari ) काफी लंबे वक्त बाद किसी इवेंट में नजर आईं। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा ब्लैक गाउन में जलवे बिखेरती दिखाई दीं।
810
संजय कपूर (sanjay kapoor) अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ इस अवॉर्ड समारोह में शामिल हुईं। पावर कपल ने ब्लैक आउटफिट चुना था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।
910
अक्षय कुमार जैसे ही रेड कारपेट पर उतरे सबकी निगाहें उनपर टिक गई। हमेशा की तरह वो बेहद डैशिंग लग रहे थे। चश्मे और मिसमैच आउटफिट में वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। अक्षय कुमार का 'बच्चन पांडेय' जल्द ही सिनेमाघर में तहलका मचाने आनेवाला है।
1010
हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड 2022 में एकता कपूर भी शिरकत की। उन्होंने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था। वो बेहद हसीन लग रही थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।